विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2021

Sl vs Ind 1st ODI: पृथ्वी के बल्ले की बारिश ने फैंस को तर कर दिया, एक साथ नजर आए सचिन, लारा और सहवाग

Sl vs Ind 1st ODI: पृथ्वी की बैटिंग जिसने भी देखी, उसके मुंह में पानी सा आ गया. और हां इंग्लैंड में बैठे कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के मुंह में तो कहीं ज्यादा आया होगा. सोच रहे होंगे कि काश पृथ्वी यहां होते

Sl vs Ind 1st ODI: पृथ्वी के बल्ले की बारिश ने फैंस को तर कर दिया, एक साथ नजर आए सचिन, लारा और सहवाग
Sl vs Ind 1st ODI: पृथ्वी शा का बल्ला आग उगल रहा है.
नई दिल्ली:

श्रीलंका के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम मुकाबले में मैच (मैच रिपोर्ट) से पहले बारिश की भविष्यवाणी की थी. और यह लंच के बाद आयी भी!! लेकिन यह बारिश आसमान से नहीं, बल्कि युवा भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के बल्ले से बहे उच्चतम क्लास के शॉटों के रूप में बरसी. झमाझम बरसी कि सोशल मीडिया पर फैंस का दिल बाग-बाग हो गया. किसी को पृथ्वी में वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) दिखायी पड़ा, तो किसी को सचिन (Sachin), लारा (Brian Lara) और सहवाग तीनों के एक साथ दर्शन हो गए. एक तरफ पृथ्वी के बल्ले से झमाझम शॉट निकले, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनके वायरल रूपी मैसेज और ट्वीट्स मानो सूचकांक की तरह ऊपर चढ़ते गए. फैंस जो पहले हॉफ से पहले तक बोर हो रहे थे, उनके मानो पैसे वसूल हो गए. यह आप कमेंटों से अच्छी तरह समझ सकते हैं. 

SL vs India: वनडे सीरीज में बनेंगे कई दिलचस्प रिकॉर्ड, शिखर धवन और चहल के पास इतिहास रचने का मौका

ये देखिए कि मीम्स के जरिए फैन ने मैच देखते हुए सहवाग की मनोदशा को बयां किया है. 

इस प्रशंसक को तो पृथ्वी में सभी दिग्गजों के दर्शन हो गए

यह फैन भी कुछ ऐसा ही कह रहा है

अपने पिता की ही तरह गेंदबाजी करता है मुरलीधरन का बेटा, Video देख हो जाएंगे हैरान

यह फैन एक नया ही आंकड़ा लेकर आया है..क्या बात है !

ज्यादार फैंस पृथ्वी में सहवाग के ही दर्शन नजर आ रहे हैं.

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prithvi Pankaj Shaw, Sachin Ramesh Tendulkar, Sri Lanka Vs India 07/25/2021 Slin07252021202253, R.Premadasa Stadium Colombo, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com