अगले पांच साल के चक्र के लिये आईपीएल मीडिया अधिकारों से बीसीसीआई को 50000 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई हो सकती है क्योंकि ब्रिटेन के स्काइ स्पोटर्स और दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्पोर्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों ने बोली के दस्तावेज खरीदे हैं . वायकॉम 18, जी इंटरटेनमेंट, सोनी, ड्रीम्स इलेवन और स्टार ( मौजूदा अधिकारधारी) ने भी आईटीटी ( इन्विटेशन टू टेंडर) लिये हैं .
यह पढ़ें- पुरानी टीम SRH के खिलाफ गरजे डेविड वॉर्नर, हैदराबाद को दिला दी IPL Auction की याद
आईटीटी दस्तावेज लेने के यह मायने नहीं है कि ये चैनल बोली लगायेंगें ही लेकिन बीसीसीआई ने इस बार मीडिया अधिकारों को चार अलग अलग पैकेज में बांट दिया है और पिछली बार की तरह मिश्रित बोली नहीं लगाई जा सकेगी . ऐसे में स्काइ स्पोटर्स और सुपरस्पोर्ट ‘शेष विश्व ' टीवी अधिकारों के लिये बोली लगा सकते हैं .
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IPL 2022: इस मामले में राहुल द्रविड़ का जवाब नहीं. मैंने उनसे सबसे बड़ी बात सीखी, सैमसन ने कहा
इस बार भारतीय उपमहाद्वीप के लिये टीवी अधिकार, डिजिटल अधिकार, 18 मैचों ( शुरूआती, सप्ताह के अंत में डबल हेडर, चार प्लेआफ ) और शेष विश्व के लिये चार वर्ग बनाये गए हैं . आधार कीमत 32890 करोड़ रूपये है और चतुराई से पैकेज बेचे जाने पर सात अरब डॉलर से अधिक का मूल्य आंका जा सकता है . बोली के दस्तावेज खरीदने की आखिरी तारीख दस मई है और ई नीलामी आईपीएल के बाद होगी .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं