IPL 2021: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में एक बार फिर धोनी (MS Dhoni) का जलवा देखने को फैन्स बेकरार हैॆं. पिछले सीजन में कप्तान धोनी (Dhoni) कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे. लेकिन इस बार फैन्स को उम्मीद है कि माही अपने पुराने फॉर्म में दिखाई देंगे. सीएसके ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें धोनी अभ्यास सत्र के दौरान बड़े-बड़े शॉट्स मारते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी प्रैक्टिस के दौरान गगनचुंबी छक्का लगाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस बार के आईपीएल में खुद माही भी चाहेंगे कि वो जबर्दस्त फॉर्म में हों और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में सफल रहे. पिछले सीजन में सीएसके की टीम का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा था और पहली बार आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल 2020 में धोनी ने 14 मैच में केवल 200 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वेश्रेष्ठ स्कोर 47 रन रहा था. आईपीएल के 13वें सीजन में सीएसके 7वें नंबर पर रही थी. इस बार सीएसके अपने सफर की शुरूआत 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलकर करेगी. इस बार दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत करने वाले हैं. ऐसे में फैन्स धोनी और पंत की कप्तानी देखने को बेताब है.
IPL 2021: आंद्रे रसेल ने मारा खतरनाक शॉट, बच गए दिनेश कार्तिक, क्रीज पर ही गिर गए, देखें Video
आईपीएल के 14वें सीजन में सुरेश रैना (Suresh Raina) भी टीम के साथ जुड़े हैं. पिछले सीजन में रैना अपने पर्सनल काम को लेकर आईपीएल में नहीं खेले थे. आईपीएल के इतिहास में रैना दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अपने आईपीएल करियर में रैना ने 5368 रन बनाए हैं. रैना के आने से यकीनन इस बार सीएसके की टीम का परफॉर्मेंस अलग होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं