आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आगाज बहुत जल्द होने वाला है. 9 अप्रैल को पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs ECB) के बीच खेला जाएगा. उससे पहले सभी टीमें कड़ी प्रैक्टिस में लग गई है. केकेआर (KKR) की टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) बल्लेबाजी के दौरान तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. दरसअसल केकेआर ने ट्विटर पर प्रैक्टिस मैच का वीडियो शेयर किया है जिसमें रसेल अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. रसेल के साथ नॉन स्ट्राइक एंड पर दिनेश कार्तिक मौजूद हैं. केकेआऱ द्वारा जारी वीडियो में रसेल एक खतरनाक शॉट मारते हैं जो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की ओर तेजी से जाती है, ऐसे में केकेआर के पूर्व कप्तान अपने आप को बचाने के लिए तेजी से रिएक्ट करते हैं.
SA vs PAK: डिकॉक ने हदें पार कर फेक फील्डिंग से फखर जमान को किया रन आउट..देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी क्रम में खुद को बचाते हुए वो पिच पर ही गिर जाते हैं. रसेल के तगड़े शॉट से यहां कार्तिक गंभीर रूप से घायल होने से बच जाते हैं. खतरनाक बल्लेबाज प्रैक्टिस के दौरान तेजी से रन बनाने का अभ्यास कर रहे हैं. इस बार रसेल से केकेआर को काफी उम्मीदें हैं.
Andre
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 3, 2021
DK
Watch the Knights get competitive in a practice game LIVE from DY Patil Stadium now @Russell12A @DineshKarthik #KKRHaiTaiyaar #IPL2021
पिछले सीजन में रसेल का फॉर्म अच्छा नहीं रहा था., यहां तक कि दिनेश कार्तिक भी इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से कमाल करना चाहेंगे. दोनों प्लेयर यूएई में खेले गए आईपीएल में औसत साबित हुए थे. आईपीएल 2021 में केकेआर का पहला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले केकेआर के सभी खिलाड़ी भरपूर अभ्यास में लग गए हैं.
Sa vs Pak 2nd ODI: जो कारनामा फखर जमां ने किया, पिछले 50 साल में बड़े दिग्गज नहीं कर सके
यूएई में खेले गए आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने 169 रन बनाए थे जिसमें उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकले थे. हालांकि केकेआऱ अभ्यास मैच में कार्तिक ने 90 रन बनाए हैं, इस बार केकेआर का यह पूर्व कप्तान अपनी बल्लेबाजी पर पूरा फोकस करने वाला है. वहीं, बात करें आंद्रे रसेल की तो उन्होंने पिछले सीजन में 10 मैच खेले और केवल 117 रन ही बना सके थे. आईपीएल 2020 (IPL 2020) में रसेल एक भी अर्धशतक नहीं जमा पाए थे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं