विज्ञापन

रोहित, विराट, गंभीर, श्रेयस अय्यर नहीं तो कौन है IPL का ऑल टाइम बेस्ट कैप्टन? क्रिस गेल के बयान से मची खलबली

Chris Gayle Big Statement: आईपीएल का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है? इस सवाल का जवाब क्रिस गेल ने दिया है. उन्होंने गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा सबको पीछे छोड़ते हुए एमएस धोनी का चुनाव किया है.

रोहित, विराट, गंभीर, श्रेयस अय्यर नहीं तो कौन है IPL का ऑल टाइम बेस्ट कैप्टन? क्रिस गेल के बयान से मची खलबली
Chris Gayle

Chris Gayle Big Statement: आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. जारी टूर्नामेंट के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है. दरअसल, गेल से पूछा गया था कि आईपीएल का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है? इस दौरान उन्हें कई नाम सुझाए गए थे. जिसमें डेविड वॉर्नर, गौतम गंभीर, रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम शामिल थे. मगर यहां उन्होंने आईपीएल के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान के रूप में धोनी (MS Dhoni) का चुनाव किया. 

क्रिस गेल ने किया आईपीएल के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुनाव 

1- डेविड वॉर्नर या गौतम गंभीर - गौतम गंभीर
2- गौतम गंभीर या केएल राहुल- गौतम गंभीर
3- गौतम गंभीर या शुभमन गिल - गौतम गंभीर
4- गौतम गंभीर या फाफ डु प्लेसिस - गौतम गंभीर
5- गौतम गंभीर या इयोन मोर्गन - गौतम गंभीर
6- गौतम गंभीर या रिकी पोंटिंग - गौतम गंभीर 
7- गौतम गंभीर या एडम गिलक्रिस्ट - गौतम गंभीर
8- गौतम गंभीर या रजत पाटीदार- गौतम गंभीर
9- गौतम गंभीर या विराट कोहली - गौतम गंभीर
10- गौतम गंभीर या श्रेयस अय्यर - श्रेयस अय्यर
11- श्रेयस अय्यर या रोहित शर्मा - रोहित शर्मा
12 - रोहित शर्मा या एमएस धोनी - एमएस धोनी

कौन हैं क्रिस गेल? 

क्रिस गेल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विध्वंसक बल्लेबाज हैं. जिन्होंने अपनी टीम की तरफ से 1999 से 2021 के बीच कुल 480 मुकाबले खेले. इस बीच वह 548 पारियों में 38.08 की औसत से 19538 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 42 शतक और 104 अर्धशतक दर्ज है. यहां उन्होंने कुल 2324 चौके और 552 छक्के लगाए हैं. 333 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- GT vs RCB नहीं आज का मुकाबला प्रिंस vs किंग के बीच, किसका पलड़ा भारी, कौन मचा रहा धमाल?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com