विज्ञापन

शुभमन गिल की कनपटी पर यह क्या? जानें क्या कहते हैं इसे, उपकरण कैसे करता है काम

हालिया दौर में तकनीक का विस्तार हुआ है, तो इसने खेलों की दुनिया में भी खासी सेंधमारी की है. और यह तस्वीर में गिल की कनपटी पर लगे उपकरण से साफ समझा जा सकता है

शुभमन गिल की कनपटी पर यह क्या? जानें क्या कहते हैं इसे, उपकरण कैसे करता है काम
भारतीय कप्तान शुभमन गिल
source: X

मॉडर्न ऐरा में तकनीक क्रांति आने के बाद इसने खेलों की दुनिया में भी अच्छी-खासी घुसपैठ कर ली है. और यह खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के दौरान ड्रिल, एक्सरसाइज के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग उपकरणों से साफ देखा जा सकता है. कुछ उपकरण तो ऐसे होते हैं, जो बरबस ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. और हालिया समय में शुभमन गिल के माथे पर दाईं ओर लगा छोटा सा उपकरण ने फैंस का खासा ध्यान अपनी ओर खींचा है. और इसे "टेंपल" कहते हैं. फैंस इसके बारे में बातें कर रहे हैं, एक-दूसरे से सवाल कर रहे हैं कि आखिर गिल अपनी दायीं आंख के ऊपर यह क्या लगाते है? वगैरह-वगरैह. पहली नजर में एक बार को यह खासा चौंकाता है. और उत्सुकता जगाता है कि आखिर यह क्या है. और शुभमन गिल ने इसे क्यों लगाया हुआ है. चलिए 'टेंपल' के बारे में आप डिटेल से जानिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

गिल नियमित रूप से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं ( फोटो स्रोत: X)

करता है ब्लड प्रेशर की मॉनिटरिंग

यह अत्याधुनिक वियरेबल बायोसेंसर गैजेट है. इस तरह के उन्नत उपकरण आधुनिक तकनीक और खेल विज्ञान के क्षेत्र में एथलीटों के स्वास्थ्य को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. पारंपरिक स्मार्टवॉच की तरह इसे कलाई पर पहनने के बजाय सीधे माथे या कनपटी की त्वचा पर चिपकाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य शरीर के भीतर चल रहे सूक्ष्म बदलावों और मस्तिष्क से जुड़े रक्त प्रवाह को लगातार मॉनिटर करना है.खेल के दौरान यह खिलाड़ी की शारीरिक सीमाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. गिल अपने स्वास्थ्य को ट्रैक करने के लिए अब इसे नियमित रूप से लगाने लगे हैं.  

गिल को मिलती है ऐसे मदद 

 गिल जैसे शीर्ष स्तर के क्रिकेटर अपनी शारीरिक फिटनेस को चरम पर बनाए रखने के लिए इसका उपयोग करते हैं. क्रिकेट जैसे लंबे और थका देने वाले खेल में यह जानना जरूरी होता है कि खिलाड़ी का फोकस किस स्तर पर है. इस डिवाइस की मदद से कोचिंग स्टाफ को यह डेटा मिलता है कि खिलाड़ी को कब आराम की जरूरत है.और इसके इस्तेमाल से ओवर-ट्रेनिंग से होने वाली चोटों और थकान से समय रहते बचा जा सकता है. यह तकनीक पेशेवर एथलीटों को अपनी शारीरिक क्षमता का सही उपयोग करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने में सक्षम बनाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

(बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने भी इस उपकरण का इस्तेमाल कुछ दिन पहले किया था...सोर्स: X)

भारतीय कप्तान को पसंद आया "टेंपल",  करीब 85,000  रुपये है कीमत

रिपोर्ट के अनुसार, गिल इस उपकरण से मिलने वाले शुरुआती फीडबैक और डेटा से काफी प्रभावित हुए, जिसे अभी बाजार में आना बाकी है.हालांकि गिल 'टेम्पल' वियरेबल को आजमाने वाले पहले भारतीय एथलीट नहीं हैं, लेकिन पारंपरिक फिटनेस-ट्रैकिंग वियरेबल्स से अलग होने के कारण इस डिवाइस को परखने के उनके फैसले ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. पिछले दिनों जोमेटो के ऑनर दीपेंदर गोयल ने हाल ही में घोषणा की कि टेम्पल का लॉन्च एडिशन छह रंगों में उपलब्ध होगा. और इसे ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर, रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक. उन्होंने यह भी कहा कि प्री-ऑर्डर अगले हफ्ते तक शुरू हो सकते हैं, जिसमें शुरुआती एक्सेस वेटलिस्ट वाले लोगों को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है. टेम्पल के लिए प्री-ऑर्डर इस महीने की शुरुआत में खुल गए थे, और इस डिवाइस की कीमत लगभग 85,000 रुपये होने की उम्मीद है.


फोटोप्लेथिस्मोग्राफी के सिद्धांतों पर करता है काम 


इसके सेंसर्स कनपटी के पास मौजूद नसों में रक्त के बहाव और होने वाले मामूली उतार-चढ़ाव को स्कैन करते हैं. यह निरंतर प्रकाश संकेतों को डिजिटल डेटा में परिवर्तित करता है, जिसे बाद में ब्लूटूथ के जरिए ऐप पर भेजा जाता है. इसकी बनावट और आंतरिक एल्गोरिदम इस तरह से कैलिब्रेट किए जाते हैं कि यह बाहरी रोशनी से प्रभावित न हो. यह पूरी प्रक्रिया शरीर की आंतरिक कार्यप्रणाली को रियल-टाइम में बाहर स्क्रीन पर दिखाने का काम करती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, India, Board Of Control For Cricket In India, Mumbai Indians, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com