SONAL DINUSHA : सोनल 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 3 शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं. उनके परिवार के लिए यह गर्व का पल है; जब माता-पिता आपकी सफलता देखते हैं, तो वह सबसे बेहतरीन पलों में से एक होता है. जब सोनल ने शतक लगाया तो दर्शक दीर्घा में उनका पूरा परिवार मौजूद था. परिवार वालों की खुशी सातवें आसमान पर थी. बता दें कि उनसे पहले अरविंद डी सिल्वा और कुमार संगकारा ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 3 शतक लगाने में सफल रहे थे. इसके साथ-साथ सोनल भारत के खिलाफ फॉलो-ऑन के दौरान श्रीलंका की ओर से शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी हैं.
भारत के खिलाफ फॉलो-ऑन के दौरान श्रीलंका की ओर से शतक
- 2026: सोनल दिनुषा (कोलंबो)
- 2017: दिमुथ करुणारत्ने (कोलंबो)
- 2017: कुसल मेंडिस (कोलंबो)
2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- अरविंद डी सिल्वा बनाम PAK, 1997
- अरविंद डी सिल्वा बनाम IND, 1997
- जैक कैलिस बनाम PAK, 2007
- हाशिम अमला बनाम IND, 2010
- कुमार संगकारा बनाम BAN, 2013
- यूनिस खान बनाम AUS, 2014
- मार्नस लाबुशेन बनाम WI, 2022
- केन विलियमसन बनाम SA, 2024
- सोनल दिनुषा बनाम IND, 2026
टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया के पास पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त थी. ऐसे में भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया था. टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. भारतीय टीम ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की. जिसके बाद श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई थी.
ये भी पढ़ें- अरशद नंबर 1, नीरज चोपड़ा नंबर 4, रोहित की टॉप 10 में एंट्री, सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह
ये भी पढ़ें- अरशद नदीम से आगे नीरज चोपड़ा, नंबर 1 पर रुमेश थरंगा, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के दो जैवलिन स्टार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं