विज्ञापन
This Article is From May 11, 2024

शुभमन गिल ने T20 में रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Shubman Gill record in IPL: गिल का टी-20 में यह छठा शतक है और आईपीएल में यह उनके बल्ले से निकला चौथा शतक है. इस सीजन आईपीएल में गिल ने पहला शतक लगाया है

शुभमन गिल ने T20 में रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और क्रिस गेल का रिकॉर्ड
Shubman Gill ने मचाई खलबली

Shubman Gill record in T20: सीएसके के खिलाफ मैच में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan and Shubman Gill) ने तहलका मचाया और शानदार शतकीय पारी खेली, दोनों की शतकीय पारी के दम पर गुजरात की टीम 20 ओवर में 231 रन बना पाने में सफल रही. बता दें कि गुजरात ने 35 रनों से सीएसके के हरा दिया. शुभमन ने मैच में 104 रन की पारी खेली जिसमें 55 गेंद का सामना किया. अपनी पारी में गिल ने 9 चौके और 6 छक्के लगाए, इसके अलावा साईं सुदर्शन ने 51 गेंद पर 103 रन बनाए, साईं और गिल ने पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़े. बता दें कि गिल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गिल टी-20 क्रिकेट में किसी एक मैदान पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़े- शुभमन गिल और जायसवाल में कौन है बेहतर, वसीम अकरम ने दिया जवाब

गिल ने अहमदाबाद के मैदान पर केवल 119 पारी में 1000 रन पूरे कर लिए. वहीं, बाबर (Babar Azam) ने रावलपिंडी के मैदान पर 22 पारी खेलकर 1000 रन पूरे किए थे. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने कराची के मैदान पर  22 पारी खेलकर 1000 रन पूरा करने में सफलता हासिल की थी. क्रिस गेल ने बेंगलुरु के मैदान पर 22 पारी खेलकर टी-20 में 1000 रन पूरे किए थे. 

शुभमन गिल किसी एक मैदान पर सबसे तेज 1000 T20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

19 पारी-शुभमन गिल अहमदाबाद
22  पारी- डेविड वार्नर हैदराबाद में
22 पारी - बैंगलोर में क्रिस गेल
22 पारी - ओवल में एरोन फिंच
22 पारी- रावलपिंडी में बाबर आजम
22 पारी - कराची में मोहम्मद रिज़वान

इसके साथ- साथ गिल  25 साल की उम्र से पहले किसी भी फ्रेंचाइजी लीग में शतक बनाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं . बता दें कि गिल का टी-20 में यह छठा शतक है और आईपीएल में यह उनके बल्ले से निकला चौथा शतक है. इस सीजन आईपीएल में गिल ने पहला शतक लगाया है. आईपीएल 2024 में गिल ने अबतक  12 मैच की 12 पारियों में कुल 426 रन बना पाने में सफल रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Gill, Virat Kohli, Mohammad Babar Azam, Mohammad Rizwan, Christopher Henry Gayle, Indian Premier League 2024, Gujarat Titans, Chennai Super Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com