शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 15वें मुकाबले में टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल का धमाका देखने को मिला है. टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला लुधियाना लायंस बनाम फाजिल्का फाल्कन्स के बीच खेला जा रहा है. जहां गिल फाजिल्का की टीम का हिस्सा हैं. विपक्षी टीम की तरफ से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद क्रीज पर पारी का आगाज करने आए गिल ने कुल 21 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 190.48 की स्ट्राइक रेट से 40 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला.
170 रन बनाने में कामयाब हुई है फाजिल्का
विपक्षी टीम की तरफ से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद फाजिल्का फाल्कन्स की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाने में कामयाब हुई है. पारी का आगाज करते हुए गिल सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए प्रीरिट दत्ता ने 23 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईश राव 25 गेंद में 25 रन बनाने में कामयाब रहे. बाकी के अन्य बल्लेबाज विपक्षी टीम के गेंदबाजों के खिलाफ हमेशा रनों के लिए जुझते हुए ही नजर आए.
कार्तिक चड्ढा ने चटकाए चार विकेट
विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज कार्तिक चड्ढा रहे. जिन्होंने टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 2.20 की इकॉनमी से नौ रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
Shubman Gill - 40(21)🗿
— 𝙅𝙍 𝟕𝟕 (@GillPrince07) September 6, 2026
All of them - 130(100)🤡
Imagine playing with 200 sr when others couldn't hold the bat properly. #ShubmanGill pic.twitter.com/zvu35homyM
उनके अलावा साहिल भास्कर और माधव सिंह पठानिया के खाते में क्रमशः दो-दो विकेट आए. कृष भगत ने एक सफलता प्राप्त की. विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जीतना है तो उन्हें निर्धारित ओवरों में 171 रन बनाने होंगे.
यह भी पढ़ें- जहां बल्ला चलता है, वहीं पैसा भी बरसता है, ईशान किशन की नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं