- बिहार सरकार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, DSP और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 37 अधिकारियों के तबादले किए हैं
- अधिकारी आर्थिक अपराध इकाई, विशेष सुरक्षा दल, साइबर अपराध और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में नई जिम्मेदारी
- DSP गौरी कुमारी को आर्थिक अपराध इकाई, पटना में और संजय झा को विशेष शाखा, पटना में ASP के पद पर ट्रांसफर
Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को प्रशासनिक और प्रशासनिक स्तर पर अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं. जारी आदेश के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के कुल 37 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
इन अधिकारियों को जिलों के अलावा आर्थिक अपराध इकाई (EOU), विशेष सुरक्षा दल (STF), साइबर अपराध और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात किया गया है. ट्रांसफर होने वाले बिहार पुलिस के अफसरों में राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन (अब दिवगंत) को गिरफ्तार करने वालीं डीएसपी गौरी कुमारी भी शामिल हैं. बिनीता सिन्हा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 नगर मुजफ्फरपुर से पुलिस उपाधीक्षक बिहार स्वाभिमान विशेष शस्त्र पुलिस बल बगला से तबादला किया गया है.

Bihar Police Transfer: संजय झा अपर पुलिस अधीक्षक सिवान को विशेष शाखा पटना में ट्रांसफर कर दिया गया है.
37 अधिकारियों की लिस्ट
राज कुमार साह को SDPO सदर, आरा से बदलकर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना बनाया गया है. आनंद कुमार पाण्डेय को SDPO सदर, बेगूसराय से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना भेजा गया है.
अशोक कुमार दास को SDPO दाउदनगर, औरंगाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अजय कुमार सिंह को SDPO सदर-1, सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना बनाया गया है.

बिहार पुलिस तबादला सूची
संजय कुमार झा को ASP सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना भेजा गया है. संजय कुमार पाण्डेय को SDPO सदर, समस्तीपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-1, पटना बनाया गया है.
प्रवेंद्र भारती को SDPO सदर, मधेपुरा से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना और विभाष कुमार को SDPO त्रिवेणीगंज, सुपौल से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-7, कटिहार भेजा गया है.
संजीव कुमार को SDPO महुआ, वैशाली से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-15, भीमनगर, सुपौल की जिम्मेदारी दी गई है.

बिहार पुलिस तबादला सूची
साइबर क्राइम में भी कई अधिकारियों की पोस्टिंग
तबादले में साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारियां भी कई अधिकारियों को दी गई हैं. मुकेश कुमार ठाकुर को SDPO सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), मुंगेर बनाया गया है.
अविनाश कुमार को SDPO उदाकिशुनगंज, मधेपुरा से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), किशनगंज भेजा गया है. दीपक कुमार को SDPO-1, फुलवारी शरीफ, पटना से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), सारण और रजनीश कांत प्रियदर्शी को SDPO-1, सदर, बेतिया से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), लखीसराय बनाया गया है.
रवि शंकर, जो पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), किशनगंज के पद पर थे, उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना भेजा गया है.

बिहार पुलिस तबादला सूची
STF, रेल और यातायात में भी नई तैनाती
सुनील कुमार पाण्डेय को SDPO वजीरगंज, गया से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष सुरक्षा दल, पटना बनाया गया है. संजय कुमार जायसवाल को SDPO-1, सदर, बिहारशरीफ से पुलिस उपाधीक्षक, STF, पटना भेजा गया है.
आलोक कुमार को SDPO सदर, सहरसा से पुलिस उपाधीक्षक, रेल, जमालपुर और एम. आदिल बेनाल को पुलिस उपाधीक्षक, बीपीटीसी-10, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, रेल, समस्तीपुर बनाया गया है.
रोशन कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक, रेल, समस्तीपुर से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सिवान और संदीप गोल्डी को SDPO धमदाहा, पूर्णिया से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, रोहतास भेजा गया है.

बिहार पुलिस तबादला सूची
राज कुमार-2 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, छपरा से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना बनाया गया है.
राजेश कुमार को SDPO-II, सदर, गोपालगंज से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, अरवल भेजा गया है. सुरेन्द्र कुमार को SDPO वीरपुर, सुपौल से पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सिवान बनाया गया है.
गौरी कुमारी को SDPO-II, सदर, सिवान से पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना की जिम्मेदारी दी गई है. रवि कुमार को SDPO अरेराज, मोतिहारी से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना भेजा गया है.
कन्हैया सिंह को SDPO-II, मसौढ़ी, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना बनाया गया है. विनोद कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सिवान से पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना और सुरेश प्रसाद सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, बीवीएसपी-7, कटिहार से पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना भेजा गया है.
यह भी पढ़ें- IPS Transfer: बिहार में 10 आईपीएस के तबादले, कौन हैं पटना की नई SP कोमल मीणा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं