विज्ञापन

20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियाई कप में दिखेगा भारत, बांग्लादेश को हराकर रचा इतिहास

भारत ने रविवार को क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश को 3-0 से हराया. टीम इंडिया ने 20 साल बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. भारत ने आखिरी बार 2006 में एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था.

20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियाई कप में दिखेगा भारत, बांग्लादेश को हराकर रचा इतिहास
एएफसी अंडर-20 एशियाई कप
X (formerly Twitter)

भारत ने रविवार को ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश को 3-0 से हराया. टीम इंडिया ने 20 साल बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. क्वालीफायर में यह भारत की दूसरी जीत थी. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच में छह अंक हासिल किए. हालांकि क्वालीफिकेशन की स्थिति स्पष्ट होने के लिए उसे बाद में खेले गए सीरिया और उज्बेकिस्तान के मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना पड़ा.

भारत ने आखिरी बार 2006 में लिया था हिस्सा

सीरिया के उज्बेकिस्तान से 0-3 से हारने के बाद भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा और आठ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली सात सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल होकर 20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रहा. भारत ने आखिरी बार 2006 में एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था.

उज्बेकिस्तान नौ अंक के साथ ग्रुप में टॉप

उज्बेकिस्तान नौ अंक के साथ ग्रुप में टॉप पर रहा और उसने भी मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. सीरिया तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा जबकि सबसे नीचे रहने वाला बांग्लादेश तीनों मुकाबले हारने के बाद ‘डेवलपमेंट चरण' में ‘रेलिगेट' हो गया. एएफसी अंडर-20 एशियाई कप का मुख्य टूर्नामेंट 24 मार्च से 10 अप्रैल 2027 तक चीन में आयोजित किया जाएगा.

डैनी मीतेई लैशराम ने किया पहला गोल

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत की ओर से डैनी मीतेई लैशराम ने 25वें मिनट में पहला गोल किया. इसके बाद विशाल यादव ने 60वें मिनट में शानदार ‘एक्रोबैटिक' शॉट के जरिए भारत की बढ़त 2-0 कर दी. स्थानापन्न खिलाड़ी एमडी अरबाश ने 79वें मिनट में जोरदार शॉट लगाकर भारत की जीत 3-0 से पक्की कर दी.

ये भी पढ़ें-  स्मृति मंधाना पर अंजुम चोपड़ा की बात फैंस को चुभ गई, सोशल मीडिया पर जमकर भड़के

(पीटीआई इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com