भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दीवानी है. फिलहाल वह देश की प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता दलीप ट्रॉफी में व्यस्त हैं. जहां उन्होंने फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की तरफ से शिरकत करते हुए शतक जड़ सबको अपना दीवाना बना दिया है. लोग लगातार उनके बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं और उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें खोज रहे हैं. अगर आप भी 28 वर्षीय बल्लेबाज के फैंन हैं और उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानना चाहते हैं तो आज हम उनका नेटवर्थ लेकर आए हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से हम बताएंगे कि किशन की मौजूदा आय कितनी है और उन्हें कहां-कहां से लाभ प्राप्त होता है.
ईशान किशन की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान किशन की कुल संपत्ति करीब 9 मिलियन डॉलर के करीब है. अगर इस राशि को भारतीय रुपये में देखें तो 75 करोड़ रुपये के आस पास आती है.
किशन की कमाई का मुख्य जरिया
किशन देश के प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में लंबे समय से शिरकत कर रहे हैं. मौजूदा समय में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं. जहां से उन्हें प्रति साल 11.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि प्राप्त होती है.
हैदराबाद से पहले वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे. जहां से उन्हें प्रति वर्ष 15.25 करोड़ रुपये की आमदनी हासिल होती थी. भारतीय टीम से भी उन्हें मैच फीस मिलती है. इसके अलावा उनका बोर्ड के साथ करार भी है.
यहीं नहीं किशन कई जाने-माने बड़े ब्रांड्स का प्रचार भी करते हैं. जिससे उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती है. किशन जिन ब्रांड्स का प्रचार करते हैं. उनमें स्केचर्स, नॉइज, ड्रीम11, ओप्पो का नाम प्रमुख है.
किशन के पास पटना और मुंबई में अपना शानदार घर भी है. इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में फोर्ड मस्टैंग, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं, जो उन्हें काफी रईस बनाती हैं.
यह भी पढ़ें- माइक हेसन का छलका दर्द, जो थी पाकिस्तान की पहचान, वहीं खो गई, न रफ्तार बची, न मिस्ट्री स्पिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं