मौजूदा समय में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी वाली है. महत्वपूर्ण सीरीज का आगाज हो. उससे पहले भारतीय टीम को कल (सात अगस्त 2026) से श्रीलंका एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलनी है. अभ्यास मैच का आगाज हो. उससे पहले भारतीय टीम से एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) चोटिल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि अभ्यास सत्र के दौरान वह आज दो बार चोटिल हो गए. पहली बार उन्हें तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए दाहिने अंगूठे में चोट लगी. उसके बाद फर्स्ट स्लिप में फील्डिंग करते समय भी हो चोटिल हो गए. इस दौरान भी उन्हें उसी स्थान पर ही चोट लगी. मगर सुखद भरी खबर जो है. वह यह है कि तुरंत उपचार के बाद वह दोनों मौकों पर ठीक हो गए. जिससे टीम मैनेजमेंट की सांस में सांस आई. उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है.
रिपोर्ट्स में बताया गया है, 'चोट लगने के बाद गिल ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ देर तक और बल्लेबाजी की. उसके बाद वह स्पिन नेट की ओर चले गए और शेष बचे बल्लेबाजी सत्र का पूरा भाग वहीं पूरा किया.'
Shubman Gill again got hit in his Right Hand during slip Catching Practice, looks in a lot of pain! Physio rushes with Ice Pack! #ShubmanGill #TeamIndia #SLvsIND pic.twitter.com/IqpdysXY3M
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 6, 2026
टेस्ट क्रिकेट में गिल का प्रदर्शन
टेस्ट सीरीज का आगाज हो. उससे पहले बात करें गिल के टेस्ट प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम की तरफ से कुल 41 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 74 पारियों में 44.31 की औसत से 2969 रन निकले हैं.
INJURY UPDATE:
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 6, 2026
Shubman Gill declared fit for tomorrow's warm-up game against Sri Lanka XI.
Captain Gill has injured his right thumb twice while batting in practice session and accessed by medical staff. pic.twitter.com/wlcyx46mlS
टेस्ट क्रिकेट में गिल के नाम 11 शतक और आठ अर्धशतक दर्ज है. 269 रनों की खेली गई दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- आखिर खेल में क्यों पिछड़ रहा है पंजाब, कैसे हो सकती है फिर से राज्य की वापसी? हरभजन सिंह ने बताया प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं