विज्ञापन

IND vs SL: 'त्रिस्तरीय' जाल में फंसे हैं भारतीय कप्तान, आंकड़े कह रहे पूरी कहानी, गिल का बड़ा टेस्ट

गिल की समस्याएं तब और बढ़ जाती हैं जब उन्हें स्पिनरों के खिलाफ ही सबसे ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ा है. वैसे तो रेड बॉल क्रिकेट में इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय कप्तान को जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक छह बार आउट किया है. उसके बाद किसी ने उन्हें सबसे ज्यादा बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है तो वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन हैं.

IND vs SL: 'त्रिस्तरीय' जाल में फंसे हैं भारतीय कप्तान, आंकड़े कह रहे पूरी कहानी, गिल का बड़ा टेस्ट
कोच गंभीर से बात करते हुए शुभमन गिल

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल जल्द ही समाप्त होने वाला है. भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त 2026 से हो रहा है. जहां भारतीय टीम की एक बार फिर से अग्नि परीक्षा होने वाली है. लोग देखने को बेताब हैं कि स्पिनिंग ट्रैक पर भारतीय बल्लेबाज किस तरह से प्रदर्शन करते हैं. आगामी सीरीज में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को जिस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा उम्मीद है, तो वह कोई और नहीं बल्कि टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) हैं. गिल ने इंग्लैंड दौरे पर जमकर चमक बिखेरी थी. लोगों को उम्मीद है कि वह कुछ वैसा ही धमाका श्रीलंका दौरे पर भी करेंगे. मगर इंग्लिश कंडीशन में ज्यादातर पिच फ्लैट बनाए गए थे. वहीं श्रीलंकाई दौरे पर स्पिनिंग ट्रैक मिलने की पूरी उम्मीद है. क्योंकि अतीत में श्रीलंकाई टीम ने ऐसे ही कंडीशन में भारत को चुनौती दी है.

'त्रिस्तरीय' जाल में फंसे हैं भारतीय कप्तान

गिल की समस्याएं तब और बढ़ जाती हैं जब उन्हें स्पिनरों के खिलाफ ही सबसे ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ा है. वैसे तो रेड बॉल क्रिकेट में इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय कप्तान को जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक छह बार आउट किया है. उसके बाद किसी ने उन्हें सबसे ज्यादा बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है तो वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन हैं. लियोन ने नौ मुकाबलों में चार बार ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया है. इन दोनों दिग्गजों के बाद तीसरे स्थान पर एक और स्पिनर का नाम आता है. यह खिलाड़ी इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर हैं. बशीर ने भी गिल को चार बार अपने जाल में फंसाया है. 

इन स्पिनरों ने भी गिल को खूब किया है तंग 

नाथन लियोन और शोएब बशीर ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में गिल को बांग्लादेशी स्पिनर मेहदी हसन मिराज और न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भी खूब तंग किया है. दोनों खिलाड़ियों ने गिल को अब तक क्रमशः तीन-तीन बार अपना शिकार बनाया है. 

गिल का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन 

खबर लिखे जाने तक गिल ने भारतीय टीम की तरफ से कुल 41 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 74 पारियों में 44.31 की औसत से 2969 रन निकले हैं. जिसमें 11 शतक और आठ अर्धशतक शामिल है. 269 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- कौन हैं IPL स्टार अभिषेक पोरेल? जिन्हें रेप के आरोप में किया गया गिरफ्तार, एक नजर में पढ़े उनका पूरा क्रिकेट करियर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com