विज्ञापन

नशे में था एयर इंडिया की टर्बुलेंस वाली फ्लाइट का पायलट, दूसरा डोप टेस्ट भी आया पॉजिटिव

टर्बुलेंस में क्रूज फेज के दौरान विमान अचानक 300 फीट की ऊंचाई से नीचे चला गया. कम से कम 13 पैसेंजर और चार क्रू मेंबर घायल हो गए. सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि इनमें से दो क्रू मेंबर को टेलबोन और गर्दन के पास स्पाइनल इंजरी हुई है.

नशे में था एयर इंडिया की टर्बुलेंस वाली फ्लाइट का पायलट, दूसरा डोप टेस्ट भी आया पॉजिटिव
विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिरा. दिल्ली पहुंचने पर कई यात्रियों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था.
  • एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के पायलट दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं
  • रविवार को पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग में पायलट का मारिजुआना सेवन के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया था
  • दोनों पायलटों को ड्यूटी और रोस्टर से हटा दिया गया है, जांच AAIB द्वारा की जा रही है

एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के पायलट दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. इस विमान में टर्बुलेंस की चपेट में आने से कई पैसेंजर घायल हो गए थे. सूत्र ने NDTV को बताया कि मंगलवार को दूसरी बार डोप टेस्ट में भी पायलट फेल हो गए हैं. इससे पहले रविवार को भी दिल्ली में पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग के दौरान पायलट का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया था. खास तौर पर, टेस्ट से यह कन्फर्म हुआ कि पायलट ने मारिजुआना स्मोक किया था, जिसे आमतौर पर वीड या गांजा के नाम से जाना जाता है.

AAIB ने बयान में क्या कहा?

AAIB ने इस घटना पर अब आधिकारिक बयान जारी किया है. AAIB ने कहा, "घटना की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है. जांच ICAO के अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है. फ्रांस की जांच एजेंसी BEA और विमान निर्माता Airbus के तकनीकी विशेषज्ञ AAIB को तकनीकी मदद दे रहे हैं."

जांच में कई पहलुओं को देखा जा रहा है विमान के तकनीकी सिस्टम, फ्लाइट डेटा और रिकॉर्डिंग, विमान के संचालन और मेंटेनेंस रिकॉर्ड, यात्रियों और क्रू की मेडिकल जानकारी,  पायलट और संबंधित लोगों के बयान और 
मानव संबंधी कारण देखा जा रहा रहा.

AAIB ने कहा है कि सभी सबूतों की पूरी जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. अभी किसी एक जानकारी या बयान के आधार पर घटना के कारण का अनुमान नहीं लगाया जाना चाहिए. जांच का मुख्य मकसद यह पता लगाना है कि घटना क्यों हुई और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए क्या सुरक्षा उपाय किए जाएं.

जांच से जुड़े कुछ मेडिकल रिकॉर्ड, बयान और अन्य दस्तावेज गोपनीय रखे जाएंगे. AAIB ने मीडिया और आम लोगों से अधूरी या अपुष्ट जानकारी के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालने की अपील की है. AAIB तय समय सीमा के भीतर प्रारंभिक जांच निष्कर्ष  जारी करेगा. आगे की जानकारी जांच की उचित अवस्था में सार्वजनिक की जाएगी. 

AAIB ने कहा है कि जांच स्वतंत्र, पारदर्शी और सबूतों पर आधारित होगी और इसका सबसे बड़ा मकसद विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

ड्यूटी से हटाए गए हैं दोनों पायलट

मामले की जांच AAIB कर रहा है. जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को DGCA ने ड्यूटी/रोस्टर से हटा दिया है.  इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच और कन्फर्मेटरी टेस्ट के नतीजों के आधार पर होगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA ने कहा है कि विमान सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखा जाएगा. घटना की पूरी जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

क्या होता है एयर टर्बुलेंस, हवा में कैसे डगमगाने लगता है विमान? जानिए कितना खतरनाक

क्या है पूरा मामला?

इस हादसे को लेकर एअर इंडिया ने 4 अगस्त को बयान जारी कर कहा कि कि फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ.

हालांकि उसने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आईं हैं. लेकिन इसके बाद पायलट जांच के घेरे में आ गए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा हाईटेक सिस्टम 'SKYCAST', दुनिया के चुनिंदा हवाईअड्डों पर ही है ये सुविधा, जानें खासियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Phuket Air India, Phuket Delhi Turbulence Flight Pilot Dope Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com