विज्ञापन

'भारत के भविष्य के लिए', नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ चल रहे विवाद पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी

शुभमन गिल ने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर कहा कि सभी को संवेदनशीलता और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए और छात्रों के हितों को सबसे ज्यादा महत्व देना चाहिए.

'भारत के भविष्य के लिए', नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ चल रहे विवाद पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी
शुभमन गिल

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने गुरुवार (23 जुलाई 2026) को नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच अपील की कि सभी को संवेदनशीलता और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए और छात्रों के हितों को सबसे ज्यादा महत्व देना चाहिए. गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए एक संदेश में कहा कि युवा पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और देश के भविष्य को आकार देने के लिए हर मौका मिलना चाहिए.

गिल ने लिखा, 'एक युवा भारतीय के रूप में मेरा मानना है कि हमारी पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और उस भविष्य को बनाने के लिए हर अवसर मिलना चाहिए जिसकी हम सभी आकांक्षा रखते हैं.' छब्बीस साल के गिल ने कहा कि वह उन युवाओं का सम्मान करते हैं, जिन्होंने पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने का रास्ता चुना है.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा, 'मुझे हर उस युवा के लिए बहुत सम्मान है जो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास रखता है.' किसी विशेष प्रदर्शन या राजनीतिक मुद्दे का उल्लेख किए बिना गिल ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्रों की चिंताओं से निपटने के दौरान सहानुभूति रखने की अपील की.

उन्होंने लिखा, 'शिक्षा में हमारे देश के भविष्य को आकार देने की ताकत है. मुझे उम्मीद है कि हम संवेदनशीलता, आपसी सम्मान और हर छात्र के सर्वश्रेष्ठ हित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे.' गिल ने लिखा, 'भारत के भविष्य के लिए.'

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: भारत ने पहले T20I में 7 विकेट से रौंदा, फिर भी खुश क्यों हैं सिकंदर रजा? सुनें उन्हीं की जुबानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com