Shubman Gill on Why India Failed to Win Colombo Test: कोलंबो टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती थी लेकिन टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ. सोनल दिनुषा ने दोनों पारियों में शतक लगाया और क्रीज पर अड़े रहे, भारत के कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के पास ऐसी कोई रणनीति नजर नहीं आई जिससे गेंदबाज सोनल दिनुषा को आउट कर सके. टेस्ट मैच के ड्रा होने पर कैप्टन गिल और गंभीर की ओर से फॉलोऑन लिए जाने वाले फैसले पर भी बहस तेज हो गई, कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस फैसले को चूका हुआ फैसला बताया. ऐसे में कप्तान गिल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में टेस्ट मैच ड्रा होने पर रिएक्ट किया.
क्या फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ गया?
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 229 रन कर दिया था, इसलिए फैसला सही नजर आ रहा था. लेकिन मेजबान टीम ने पांचवें और आखिरी दिन पूरा दिन बल्लेबाजी करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया. गिल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ गया, हम यह भी सोच रहे थे कि चौथे या पांचवें दिन मौसम कैसा रहेगा और बारिश की संभावना होगी या नहीं. हम उस जोखिम को लेना चाहते थे. ''
उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह था कि क्या हमें चौथे दिन दोबारा बल्लेबाजी करनी चाहिए और 200 रन बनाकर उन्हें करीब 400 रन का लक्ष्य देना चाहिए, या फिर फॉलोऑन देना चाहिए? यही फैसला हमारे सामने था. ''गिल के मुताबिक, उस समय टीम की स्थिति और जरूरतों के हिसाब से फॉलोऑन देना उचित फैसला था.
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने फॉलोऑन नहीं दिया होता और बारिश हो जाती, तो आप पूछ सकते थे कि हमने फॉलोऑन क्यों नहीं दिया. लेकिन आपको उस स्थिति में सर्वश्रेष्ठ संभव फैसला लेना होता है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ा. ''
हार का 'कारण सोनल' दिनुषा
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा, ‘‘यह काफी निराशाजनक होता है, शुरुआत में हमने काफी आक्रमण किया. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, पिच धीमी होती गई. ऐसा नहीं था कि गेंद बिल्कुल भी मूव नहीं कर रही थी, लेकिन जब गेंद घूम रही थी, तब विकेट लेने के मौके नहीं थे. पिच पूरी तरह सपाट भी नहीं थी. '' गिल ने संकेत दिया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पूरी तरह रक्षात्मक रवैये ने भारतीय गेंदबाजों के लिए विकेट हासिल करना और मुश्किल बना दिया.
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट ड्रॉ से बढ़ी टेंशन, अब WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के सामने क्या है गणित?
ये भी पढ़ें- अरशद नदीम से आगे नीरज चोपड़ा, नंबर 1 पर रुमेश थरंगा, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के दो जैवलिन स्टार
ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं