विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2019

Shubman Gill ने तोड़ा Virat Kohli का यह दस साल पुराना रिकॉर्ड

Also Read in
Shubman Gill ने तोड़ा Virat Kohli का यह दस साल पुराना रिकॉर्ड
Shubman Gill की फाइल फोटो
रांची:

शुबमन गिल (Shubamn Gill) को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा कहा जा रहा है. पिछले कुछ दिनों के भीतर शुबमन गिल ने बल्ले से झमाझम रन बरसाए, तो टेस्ट टीम में जगह भी मिल गई. बहरहाल, अब शुबमनल गिल (Shubman Gill) ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virt Kohli) का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है. और यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो हर दूसरे दिन नहीं बनता है. मतलब कहा जा सकता है कि इस पंजाबी छोरे ने एक तरह से रिकॉर्डों की शुरुआत कर दी है. और इसका अंत कहां होगा, यह तो भविष्य ही बताएगा. 

यह भी पढ़ें: Shikhar Dhawan ने रोहित शर्मा की बेटी समाइरा के साथ की मस्ती, पोस्ट किया यह VIDEO

इन दिनों शुबमन गिल का बल्ला देवधर ट्रॉफी में खूब बोल रहा है. दो दिन पहले ही शुबमन गिल ने इंडिया सी के लिए भारत ए के किलाफ बेहतरीन 143 रन की पारी खेली. देवधर ट्रॉफी के तहत ही सोमवार को ही भारत बी के खिलाफ हालांकि शुबमन गिल नही ही चले. वह इस बार एक रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने विराट कोहली के करीब दस साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपा नाम लिखवा लिया. 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की हार का कप्तान Rohit Sharma ने बताया यह कारण...

शुबमन गिल फाइनल में इंडिया सी की कप्तानी कर रहे हैं. और वह ऐसा करने वाले अभी तक के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले इस रिकॉर्ड पर विराट का नाम था, जब कोहली ने सा 2009-10 के सेशन में 21 साल क उम्र में उत्तर क्षेत्र की कप्तानी देवधर ट्रॉफी के फाइनल में की थी. और अब शुबमन गिल ने सिर्फ 20 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है.  इस मामले में दिल्ली के ही उन्मुक्त चंद तीसरे नंबर पर हैं. उन्मुक्त ने 2015 में 22 साल की उम्र में देवधर ट्रॉफी में इंडिया बी की कमान संभाली थी.

VIDEO: पिछले दिनों रांची में तीसरा टेस्ट जीतकर भारत ने दक्षिण अफ्रीका का क्लीन स्वीप किया. 

साल 2009 में विराट ने अपनी कप्तानी में उत्तर क्षेत्र को देवधर ट्रॉफी का खिताब दिलाया था. अब शुबमन गिल यह कर पाते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Gill, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com