शेर-ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 17वें मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को एक खास नजारा देखने को मिला. फाजिल्का फाल्कन्स और अमृतसर सूरमाज के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम के दो करीबी दोस्त और युवा सितारे शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने थे. एक ओर फाजिल्का फाल्कन्स की कमान शुभमन गिल के हाथों में थी, जबकि अमृतसर सूरमाज की अगुवाई अभिषेक शर्मा कर रहे थे. मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. फाजिल्का की पारी के 10वें ओवर में अभिषेक शर्मा गेंदबाजी के लिए आए.
इससे पहले अपने दो ओवरों में वह सिर्फ 10 रन खर्च कर चुके थे, लेकिन तीसरे ओवर में शुभमन गिल ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए उनकी गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़ दिया. ओवर की शुरुआती पांच गेंदों में गिल ने 17 रन बटोरकर दबाव बनाने की कोशिश की.
Abhishek Sharma gets Shubman Gill 😅🔥
— Mukku (@Cric_Mukku) September 7, 2026
Look at the celebration and happiness of Abhishek after taking wicket. He is playing as a proper all rounder in the Sher-e-Punjab T20 League. 🔥 pic.twitter.com/aIJYmSKhea
हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने शानदार वापसी की. उन्होंने शुभमन गिल को बड़ा शॉट खेलने पर मजबूर किया और नमन धीर के हाथों कैच आउट करा दिया. गिल ने 35 गेंदों में 67 रन की दमदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे.
अमृतसर के कप्तान अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी में भी तूफानी अंदाज दिखाया. उन्होंने केवल 15 गेंदों में 49 रन ठोक दिए. अपनी छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी के दौरान अभिषेक ने छह चौके और चार छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 326.67 का रहा. हालांकि वह अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए और गर्व कुमार की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे.
फाजिल्का फलकोंस के कप्तान शुभमन गिल की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाये, जवाब में खबर लिखे जाने तक अमृतसर सुरमाज ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था.
प्लेइंग इलेवन
फाजिल्का फाल्कन: शुबमन गिल (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अंशुल चौधरी, प्रांशु प्रताप, जयवीर भिंडर, सनवीर सिंह, ईश राव (विकेटकीपर), जसन जिंदल, रघु शर्मा, गर्व कुमार, नवप्रीत सिंह
अमृतसर सूरमास: अभिषेक शर्मा (कप्तान), सहज धवन (विकेटकीपर), जशनप्रीत सिंह, नमन धीर, रीवन प्रीत सिंह, अभय चौधरी, मयंक मारकंडे, आकाश पांडे, शुभम राणा, साहिल खान, जयपरताप सिंह जोहल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं