भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए रविवार ब्लैक संडे रहा, जहां दो चैंपियन टीमों को मुंह की खानी पड़ी. पहले आयरलैंड ने अपने घर पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ किया और उसके विजयी रथ को रोक दिया तो दूसरी तरफ वनडे वर्ल्ड चैंपियन हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. हरमन एंड कंपनी के सामने मुश्किल टास्क था, लेकिन अय्यर एंज कंपनी के सामने यह काफी आसान काम था, लेकिन बेलफास्ट में टीम ने सरेंडर कर दिया. भारतीय टीम 2023 के बाद से लगातार 16 टी20 सीरीज नहीं हारी थी. लेकिन सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आइरिश टीम ने वो कर दिखाया को दुनिया की कोई टीम नहीं कर पाई थी. इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर के माथे पर एक कलंक भी लगा. अय्यर की बतौर कप्तान यह पहली सीरीज थी, और उसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.
इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में बनाई जगह
श्रेयस अय्यर अब शिखर धवन के बाद ऐसे दूसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्हें उनकी डेब्यू सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो. सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के बाद चलते कप्तानी गंवानी पड़ी थी. चयनकर्ताओं ने इसके बाद श्रेयस अय्यर को नेतृत्व की भूमिका सौंपी. यह फैसला उनके कप्तानी के रिकॉर्ड को देखकर ही लिया गया था. हालांकि, इस दौरे पर वह वादा पूरा नहीं हुआ, क्योंकि आयरलैंड ने पहले टी20 में भारत को 148 रन पर आउट करके पहला मैच 34 रन से जीता, फिर दूसरा मैच एक रन से जीतकर 2-0 से सीरीज़ जीत ली. यह भारत पर उनकी पहली T20I सीरीज़ जीत थी.
इस हार के साथ ही अय्यर शिखर धवन के साथ एक अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में आ गए हैं. शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया 2021 में हारी थी. शिखर पहली बार टी20 टीम की अगुवाई कर रहे थे. हालांकि, धवन ने श्रीलंका में बी टीम को लीड किया था, जबकि भारत के मुख्य खिलाड़ी इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में व्यस्त थे. सीरीज़ का पहला मैच आराम से जीतने के बाद, एक बड़े COVID-19 आउटब्रेक ने कैंप को सनसनी मचा दी थी. धवन को इसके बाद एक कामचलाऊ इलेवन उतारनी पड़ी जिसमें चार नए खिलाड़ी और सिर्फ़ पांच स्पेशलिस्ट बैटर थे. भारत बाकी दो मैच हार गया था.
यह शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ नाम
वहीं अय्यर बतौर कप्तान अपने पहले दो मैच हारने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं. उनसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था. पंत ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान संभाली थी. उनकी अगुवाई में इस सीरीज को भारत ने 2-2 से ड्रॉ किया था. घर पर हुई इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट और फिर 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन फिर उसने अगले दोनों मैच जीते थे.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: लियोनेल मेस्सी का तहलका, लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: SRH मालकिन काव्या मारन इस म्यूजिक कंपोजर से करने जा रहीं शादी? रिश्तेदार ने किया कंफर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं