Shreyas Iyer on embarrassing defeat against Ireland: भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा. पहली बार आयरलैंड ने भारत को हराया है. भारत को मिली ऐसी शर्मनाक हार के बाद कप्तानी में डेब्यू कर रहे श्रेयस अय्यर ने हार का कारण गेंदबाजों को बताया है, हार के बाद अय्यर ने कहा "मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंदबाज अच्छी बॉलिंग कर रहे थे, उन्हें मूवमेंट मिल रहा था और कुछ विकेट भी मिले. तो हमें शानदार शुरुआत मिली, लेकिन बीच में हम अपनी योजना पर ठीक से अमल नहीं कर पाए. हमने उन्हें सीधे ग्राउंड की तरफ शॉट खेलने दिए, जहां हमें पता है कि बाउंड्री छोटी है. लेकिन फिर, जब हमें ओवर रोकने थे, तब गेंदबाजों ने शानदार काम किया. तो मुझे लगा कि जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उसे देखते हुए 140 का स्कोर चेज करने के लिए ज़बरदस्त होता. फिर भी, यहां का अनुभव बहुत अच्छा रहा. हमें इन हालात में खेलने का मौका मिला, पिच के बारे में अच्छी जानकारी मिली, और हां, कप्तान के तौर पर यह एक बढ़िया शुरुआत थी".
जो हुआ हम उसे भूल जाएंगे
श्रेयस अय्यर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "जो हुआ उसे हम भूल जाएंगे, इस मैच से निश्चित रूप से बहुत कुछ सीखने को मिला है और हम कोशिश करेंगे कि अगले मैच में पूरी ताकत के साथ उतरें, शुरुआत में उन्हें मदद मिल रही थी, और शिवम ने पहले भी अहम ओवर डाले हैं. इसलिए मैं हमेशा उन पर भरोसा करता हूं, और मैंने उनके साथ घरेलू क्रिकेट में भी खेला है. मैं उनकी ताकत और कमजोरियों को जानता हूं।. और हर्षित राणा ने जबरदस्त बॉलिंग की. चोट से उबरकर इस स्तर पर खेलना और ऐसा टैलेंट दिखाना, वाकई शानदार है.
अगले मैच का है बेसब्री से इंतजार
भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते, आप बस मैदान पर जाकर मैच नहीं जीत सकते. आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि आप उस पल में पूरी तरह मौजूद रहें. जैसा कि मैंने पहले कहा, आपको वर्तमान में रहना होगा और अगर विरोधी टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, तो उसका फायदा उठाना होगा. और हा, किसी भी पल या स्थिति को कभी हल्के में न लें. अगले मैच का बेसब्री से इंतजार है".
बता दें कि मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 182 रन बनाए थे जिसके बाद भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 पर आउट हो गई. आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं