- टी-20 में सबसे ज्यादा टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने शोएब मलिक
- भारत के रोहित शर्मा के रिकॉ़र्ड से निकले आगे
- टी-20 क्रिकेट में 400 मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने
पाकिस्तान के दिग्गज शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने टी-20 (T20 Cricket) में 10000 रन बनाने के अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शोएब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. शोएब ने अपने टी-20 करियर में 12वीं दफा टी-20 टूर्नामेंट जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. ऐसा कर मलिक ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित शर्मा ने अबतक अपने टी-20 करियर में 9 बार विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. बता दें कि आईपीएल में रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, रोहित की कप्तानी में मुंबई 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम में रहने का रिकॉर्ड पोलार्ड और ब्रावो के नाम है. पोलार्ड 14 बार ऐसी टीम का हिस्सा रहे हैं जो टी-20 टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है. लसिथ मलिंगा भी 9 बार टी-20 में टूर्नामेंट जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.
MI Vs KXIP: Super Over में यॉर्कर मारने की रेस में जसप्रीत बुमराह से बढ़कर साबित हुए मोहम्मद शमी
Most Tournament Wins in T20 Cricket
— Israr Ahmed Hashmi (@IamIsrarHashmi) October 18, 2020
14 Dwayne Bravo & Kieron Pollard
12 SHOAIB MALIK*
9 Lasith Malinga & Rohit Sharma
8 Imran Nazir, D Ramdin, A Morkel, L Simmons, S Raina, S Badree, D Christian, S Narine & Andre Russell@realshoaibmalik T20 GOAT. #NationalT20Cup #KPvSP
पाकिस्तान में खेले गए नेशनल टी-20 कप के फाइनल में शोएब मलिक ने अपनी बल्लेबाजी से तूफानी पारी खेली और केवल 22 गेंद पर 56 रन बनाए. जिसमें 3 चौके और 4 छक्का शामिल रहा. मलिक की पारी के दम पर खैबर पख्तूनख्वा की टीम के स्कोर को 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन पर पहुंचाने में सफल रहे. इसके बाद विरोधी टीम साउदर्न पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन ही बना सकी, इस तरह से खैबर पख्तूनख्वा 10 रन से फाइऩल मैच जीतने में सफल रहा. शोएब (Shoaib Malik) को उनकी आतिशी पारी और एक शानदार कैच लेने के लिए मैन द मैच के खिताब से नवाजा गया.
जिंबाब्वे सीरीज के लिए शोएब मलिक और आमिर पाकिस्तान टीम से बाहर, कोच मिस्बाह ने साफ किया कि...
Shoaib Malik was adjudged the Player of the Match in the #NationalT20Cup final on Sunday.
— ICC (@ICC) October 19, 2020
56* runs
22 balls
Three fours, four sixes
☝️ One catch
38 years young!pic.twitter.com/k90AbYk4Xa
20 गेंद पर ठोकी हाफ सेंचुरी
शोएब (Shoaib Malik) ने नेशनल टी-20 कप में केवल 20 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया था. शोएब टी-20 क्रिकेट में 400 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं तो वहीं पहले एशियाई खिलाड़ी भी हैं. शोएब मलिक के द्वारा नेशनल टी-20 कप फाइनल में लगाया गया 20 गेंद पर अर्धशतक उनके टी-20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं