इंग्लैंड और पाकिस्तान (ENG vs PAK) के बीच के खेले गए लो स्कोरिंग मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है. इसी बीच भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया को ट्रोल करने में सबसे आगे रहने वाले शोएब अख्तर को मोहम्मद शमी (Mohammad Shami To Shoaib Akhatar) ने ट्रोल किया है. दरअसल शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने पाकिस्तान के हारते ही टूटे हुए दिल के इमोजी के साथ ट्वीट किया. इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शमी ने कहा कि माफी चाहूंगा भाई.....लेकिन इसे करमा (Karma) कहते हैं.
Sorry brother
— Mohammad Shami (@MdShami11) November 13, 2022
It's call karma 💔💔💔 https://t.co/DpaIliRYkd
आपको बता दें कि विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया था. भारत को इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटर्स और पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया को जमकर ट्रोल किया था और भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना भी की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब जबकि पाकिस्तान को भी फाइनल में इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी है तो भारतीयों ने भी मौका पाकर पाकिस्तान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. इसमें सबसे पहला नाम शामिल हुआ है मोहम्मद शमी का. वहीं ट्विटर पर #KARMA ट्रेंड कर रहा है. फैंस भी शमी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पाकिस्तानी टीम को ट्रोल कर रहे हैं. बता दें कि इंग्लैंड से समीफाइनल मुकाबले में मिली 10 विकेट की हार के बाद भारतीय टीम और भारतीय फैंस को पाकिस्तानी फैंस के साथ-साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भी ट्रोल किया था.
यहां देखिए पाक प्रधानमंत्री का ट्वीट
So, this Sunday, it's:
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) November 10, 2022
152/0 vs 170/0
🇵🇰 🇬🇧 #T20WorldCup
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं