Wasim Akram on IPL vs PSL: आईपीएल (IPL) और पीएसएल (PSL) की तुलना फैन्स ही नहीं बल्कि पूर्व दिग्गज भी लगातार करते रहते हैं. अब एक बाऱ फिर पीएसएल और आईपीएल में कौन बेस्ट लीग है इसको लेकर वसीम अकरम (Wasim Akram) ने जवाब दिया है. दरअसल, स्पोर्ट्सक्रीड़ा के साथ बात करते हुए जब वसीम से आईपीएल या पीएसएल में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो वसीम ने आईपीएल को चुना. वसीम ने अपनी राय रखते हुए कहा कि, इसमें कोई शक नहीं है कि आईपीएल बड़ा है. अकरम ने कहा, "मैंने दोनों जगह काम किया है. आईपीएल और पीएसएल की तुलना नहीं हो सकती है. आईपीएल काफी बड़ा है. पाकिस्तान में पीएसएल काफी बड़ा है इसमें कोई संदेह नहीं है, पाकिस्तान में पीएसएल मिनी आईपीएल (IPL vs PSK) की तरह है."
यह भी पढ़ें: SA vs IND: 'हैरान हूं कि इन 2 खिलाड़ियों को क्यों नहीं चुना गया', सेंचुरियन में हार के बाद भज्जी सेलेक्टरों पर भड़के
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, इसके अलावा वसीम से केकेआर और कराची किंग्स में से किसी एक को चुनने को कहा तो पूर्व गेंदबाज ने दोनों फ्रेंचाइजी टीम का नाम लिया. सवाल-जवाब के क्रम में वसीम से उनके फेवरेट एक्टर के बारे में भी पूछा गया तो स्विंग के सुल्तान ने शाहरुख खान का नाम लिया. बता दें कि आईपीएल में वसीम अकरम केकेआर के गेंदबाज कोच के तौर पर काम कर चुके हैं.
हाल ही में आईपीएल ऑक्शन आयोजित हुआ था जिसमें मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था. स्टार्क को इतनी मोटी रकम देकर केकेआर ने खरीदा, इसी को देखकर यह समझा जा सकता है कि आईपीएल इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ा लीग है. आईपीएल की शुरूआ 2008 में हुई थी. पहली बार आईपीएल का खिताब राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. अबतक मुबंई औऱ सीएसके ने 5-5 बार आईपएल का खिताब जीतने में सफल रही है. इस बार आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं