Team India Schedule 2024: साल 2023 भारत के लिए शानदार रहा. हालांकि भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली लेकिन जिस अंदाज में भारत ने पूरे साल परफॉर्मेंस किया वह कमाल का रहा था. साल 2023 में भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेली, वर्ल्ड कप का फाइनल खेली. इसके अलावा एशिया कप का खिताब भी जीतने में सफल रही. अब इस नए साल में भी भारतीय टीम अपने परफॉर्मेंस को एक कदम आगे ले जाना चाहेगी और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर वर्ल्ड कप न जीत पाने के घांव को भरने की कोशिश करेगी. इस साल यानी 2024 में भी भारतीय टीम काफी क्रिकेट खेलने वाली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से शुरू होगा. इसको बाद अफगानिस्तान की टीम भारत आने वाले हैं. जनवरी के आखिरी में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. इसके बाद मार्च के आखिरी हफ्ते से आईपीएल (IPL 2024) शुरू होगा जो मई तक खेला जाएगा. वहीं, जून में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाकर टी-20 और वनडे सीरीज खेलने वाली है.
यह भी पढ़ें: SA vs IND: 'हैरान हूं कि इन 2 खिलाड़ियों को क्यों नहीं चुना गया', सेंचुरियन में हार के बाद भज्जी सेलेक्टरों पर भड़के
सितंबर में बांग्लादेश की टीम भारत आने वाली है तो वहीं अक्टूबर में भी न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर होगी. नवंबर-दिसंबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया जाकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. यानी इस साल भी क्रिकेट फैन्स को क्रिकेट का भरपूर डोज मिलने वाला है.
साल 2024 में ऐसा है भारतीय टीम का पूरा शे़ड्यूल ( Indian cricket schedule 2024)
11 से 17 जनवरी- तीन टी20 इंटरनेशनल अफगानिस्तान के खिलाफ (घर में)
25 जनवरी से 11 मार्च- इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (घर में)
22 मार्च से मई तक- (आईपीएल , आधिकारिक ऐलान होना बाकी)
4 जून से 30 जून तक - टी20 वर्ल्ड कप (वेस्टइंडीज, यूएसए)
जुलाई- 3 टी20, 3 वनडे श्रीलंका के खिलाफ (डिटेल शेड्यूल व तारीखों का ऐलान होना बाकी) (श्रीलंका में)
सितंबर- दो टेस्ट, तीन टी20 बांग्लादेश के खिलाफ ( डिटेल शेड्यूल व तारीखों का ऐलान होना बाकी) ((घर पर)
अक्टूबर- 3 टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ, (डिटेल शेड्यूल व तारीखों का ऐलान होना बाकी), (घर पर )
नवंबर-दिसंबर- 5 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (डिटेल शेड्यूल व तारीखों का ऐलान होना बाकी) (ऑस्ट्रेलिया में)
Team India's schedule in the FTP from 2024-2027:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 30, 2023
61 - T20is.
42 - ODIs.
38 - Tests.
- 141 matches in total. pic.twitter.com/S17NT1Azs8
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं