- घुटने का ऑपरेशन करवाएंगे शोएब अख्तर
- जल्द ही आस्ट्रेलिया रवाना होंगे
- कहा- मेरे दौड़ने के दिन अब लद चुके हैं
क्रिकेट के सर्वकालिक तेज गेंदबाजों में से एक शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने खुलासा किया है कि उनके दौड़ने के दिन अब लद चुके हैं क्योंकि उन्हें अपने घुटने का आपरेशन करवाकर उसे बदलवाना होगा. अख्तर का करियर हमेशा चोटों के कारण प्रभावित रहा. पाकिस्तान (Pakistan) के इस 46 वर्षीय तेज गेंदबाज ने दो साल पहले मेलबर्न में घुटने का आपरेशन करवाया था. उन्होंने ट्विटर पर अपनी तस्वीर जारी करते हुए लिखा, ‘‘मेरे दौड़ने के दिन अब लद चुके हैं क्योंकि मैं अपना घुटना बदलवाने के लिए जल्द ही मेलबर्न, आस्ट्रेलिया रवाना हो रहा हूं.''
अख्तर को दुनिया के सर्वकालिक तेज गेंदबाजों में से एक गिना जाता था. उन्हें रावलपिंडी एक्सप्रेस कहा जाता है. उन्होंने 2011 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट और 163 एकदिवसीय मैच खेले जिसमें उन्होंने क्रमशः 178 और 247 विकेट लिए. उन्होंने 15 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19 विकेट भी हासिल किए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
My running days are over as am leaving for total knee replacement in Australia Melbourne very soon ????????. pic.twitter.com/1sO6dHESPJ
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) November 21, 2021
गंभीर ने शास्त्री को लिया आड़े हाथ, द्रविड़ की जमकर की प्रशंसा
अख्तर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वनडे के रूप में 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट हासिल किया था. अख्तर के नाम 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद करने का रिकार्ड है.
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं