विज्ञापन

IND vs WI: भारत से हारकर भी खुश हुए शिमरोन हेटमायर, मैच के खत्म होते ही 'दोस्त' संजू सैमसन को लगा लिया गले से

IND vs WI, T20 World cup 2026: संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली और 97 रन बनाकर नाबाद रहे, सैमसन की पारी के दम पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराने में सफल रही.

IND vs WI: भारत से हारकर भी खुश हुए शिमरोन हेटमायर, मैच के खत्म होते ही 'दोस्त' संजू सैमसन को लगा लिया गले से
Sanju Samson

Shimron Hetmyer hugged Sanju Samson: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले के आखिरी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनी ली. भारत की जीत में संजू सैमसन हीरो बने और 97 रन बनाकर नाबाद रहे, संजू की पारी के दम पर ही भारतीय टीम मैच को 5 विकेट से जीतने में सफल रही. एक ओर जहां सैमसन की बल्लेबाजी को देखकर भारतीय खेमा खुश हुआ तो दूसरी ओर वेस्टइंडीज खेमे में उनका एक दोस्त शिमरोन हेटमायर भी काफी खुश नजर आए. हुआ ये कि जैसे ही सैमसन ने चौका लगाकर मैच खत्म कर किया तो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे संजू को शिमरोन हेटमायर ने गले से लगा लिया. शिमरोन हेटमायर की खुशी देखने लायक थी.  हेटमायर ने संजू को उनकी यादगार पारी के लिए मुबारकबाद दी. सोशल मीडिया पर हेटमायर के इस जेस्चर ने फैन्स का दिल जीत लिया .

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चार विकेट पर 194 रन बनाये थे. खचाखच भरे ईडन गार्डंस पर भारत के फॉर्म में चल रहे सभी बल्लेबाज नाकाम रहे लेकिन संजू ने संभवत: अपने कैरियर की सबसे यादगार पारी खेलकर वेस्टइंडीज के जीत के अश्वमेधी अभियान में नकेल कसी.

अभिषेक शर्मा ( 11 गेंद में 10 रन) एक बार फिर न सिर्फ बल्ले से नाकाम रहे बल्कि उन्होंने दो कैच भी टपकाये जबकि ईशान किशन भी दस रन बनाकर आउट हो गए । कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 और तिलक वर्मा ने 15 गेंद में 27 रन बनाये. वहीं हार्दिक पंड्या 14 गेंद में 17 रन ही बना सके.

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने 97 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

वहीं संजू ने 50 गेंद की पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाये और सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरकर ‘फिनिशर' की भूमिका निभाकर लौटे. भारत ने चार गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की. संजू ने 19वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड को स्क्वेयर लेग में छक्का लगाया और अगली गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके साथ ही इस मैदान पर 2016 टी20 विश्व कप जीतने वाली कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com