विज्ञापन

IND vs WI, T20 World Cup 2026: गुरु गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम

Gautam Gambhir's Gesture viral on Sanju Samson:  भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। फैंस टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं.

IND vs WI, T20 World Cup 2026: गुरु गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम
Gautam Gambhir gesture Sanju Samson:

IND vs WI, T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को 5 विकेट से जीत मिली, भारत की जीत में संजू सैमसन ने 97 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने, मैच के दौरान सैमसन को हीरो बनाने में कोच गौतम गंभीर की भी भूमिका अहम रही, दरअसल, जब संजू ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो डग आउट में बैठे गंभीर ने उन्हें इशारे में धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जिसे मानकर संजू ने अपनी पारी को अर्धशतक के बाद आगे बढ़ाया और 97 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. गुरु गंभीर की बात को मानकर संजू हीरो बने और पूरे विश्व क्रिकेट अब उनकी इस पारी को सलाम कर रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु गंभीर की सलाह को मानकर सैमसन ने आखिर कर बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिला दी. सैमसन ने जब मैच को जीत दिलाया तो पिच पर बैठकर अपने भगवान को याद करते हुए नजर आए. भारत की जीत के बाद सैमसन और गंभीर के चेहरे पर सुकून  की झलक साफ दिखाई दे रही थी. जब सैमसन पवेलियन आए तो गंभीर ने उन्हें गले से लगाया तो वहीं, सूर्या, सैमसन के आगे झुककर उन्हें सलाम करते हुए नजर आए. 

सैमसन ने अपनी पारी में 50 गेंद का सामना किया जिसमें 12 चौके और 4 छक्के लगाए, बता दें कि पहले वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी की थी और 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे जिसके बाद भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट प क199 रन बनाकर मैच हासिल कर ली. भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। फैंस टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं.

फैंस ने संजू सैमसन की 97 रनों की नाबाद पारी की जमकर सराहना की. एक फैन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी और खिताबी मुकाबले में सूर्या की सेना साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. वहीं, एक फैन ने भारतीय टीम को अपने गेंदबाजी अटैक में सुधार करने की सलाह दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com