विज्ञापन
This Article is From May 20, 2023

बल्ला उठाकर गेंदबाज को घेरने लगा बल्लेबाज, IPL में फिर हुआ तनातनी

Shimron Hetmyer vs Sam Curran: कोहली- गंभीर और नवीन उल हक के बाद अब हेटमायर और सैम कुरेन भी एक दूसरे से उलझते हुए नजर आए हैं.

बल्ला उठाकर गेंदबाज को घेरने लगा बल्लेबाज, IPL में फिर हुआ तनातनी
Shimron Hetmyer भी उलझे

Shimron Hetmyer vs Sam Curran:  आईपीएल 2023 के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स (PBKS vs RR IPL 2023) को 4 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए थे जिसके बाद रॉयल्स ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बता दें कि मैच में देवदत्त पडिक्कल (51) और यशस्वी जायसवाल (50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद शिमरोन हेटमायर के 46 रन के दम पर यह मैच राजस्थान की टीम जीतने में सफल रही. मैच में जहां राजस्थान के बल्लेबाजों का दमखम देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के गेंदबाज सैम कुरेन (Sam Curran) और हेटमायर के (Shimron Hetmyer) बीच बहसबाजी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, हुआ ये कि राजस्थान की पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हेटमायर को पुल शॉट मारने के चक्कर में मिस कर गए और गेंद विकेटकीपर के पास चली गई, जिसके बाद गेंदबाज ने आउट की अपील की, अंपायर ने हेटमायर को कैच आउट करार दे दिया.  इसके बाद हेटमायर ने DRS रिव्यू किया, थर्ड अंपायर ने देखा और पता लगाया कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं है, जिससे बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया गया, इसी दौरान गेंदबाज और बल्लेबाज को एक दूसरे बहस करते हुए देखा गया था. दोनों के बीच हुई इस बहसबाजी का यहीं नहीं रूकी बल्कि 19वें ओवर में भी दोनों के बीच  स्लेजिंग का क्रम जारी थी. 

हुआ ये कि 19वें ओवर में जब हेटमायर ने कुरेन के खिलाफ चौका जमाया तो बल्लेबाज ने चिढ़ाने की कोशिश की और बल्ला उठाकर गेंदबाज के पास से घेरा बनाकर निकलते हुए नजर आए. हालांकि कुरेन ने हेटमायर की इस खास स्लेजिंग पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाये थे लेकिन राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया, इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम 14 मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि पंजाब 14 मैचों में आठवीं हार के साथ खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी.

राजस्थान के साथ मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के भी 14-14 अंक है और इन दोनों टीमों को रविवार को अपना आखिरी लीग मैच खेलना है, इन मैचों में अगर इन दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ता है तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी.

--- ये भी पढ़ें ---

* WTC Final के लिए तीन टुकडों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, यह है कारण
* गावस्कर ने चुने आईपीएल इतिहास के 4 सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इन दिग्गजों का जिक्र नहीं किया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shimron Odilon Hetmyer, Samuel Matthew Curran, Punjab Kings, Rajasthan Royals, Indian Premier League 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com