विज्ञापन

वैभव सू्र्यवंशी को लेकर टीम चयन पर घिरे गौतम गंभीर का पलटवार, बोले- मेरा काम सबको खुश करना नहीं

गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों के चयन पर उठे सवालों का जवाब दिया, गंभीर ने आलोचकों को लेकर बात की है और कहा है कि लोकप्रिय नहीं, सही फैसले लेना मेरा काम है.

वैभव सू्र्यवंशी को लेकर टीम चयन पर घिरे गौतम गंभीर का पलटवार, बोले- मेरा काम सबको खुश करना नहीं
टीम चयन पर घिरे गौतम गंभीर का पलटवार
BCCI

गौतम गंभीर ने उन लोगों को कररा जवाब दिया है जो प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ियों के चयन को लेकर लगातार बात करते हैं. पांचवें टी-20 के आगाज से पहले गंभीर ने आलोचना करने वालों को लेकर अपनी राय दी है और सीधे तौर पर कहा है कि बाहर की बातों का उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. गंभीर ने कहा, "सबसे पहली बात, मेरा काम सबको खुश करना नहीं है. मेरा काम सही फैसले लेना है, न कि ऐसे फैसले लेना जो सबको पसंद आएं. और मैं इसी काम के लिए यहां हूं,  मुझे लगता है कि आज के दौर में, जब सोशल मीडिया और बाकी तमाम तरह की बातें हर तरफ होती हैं, तो ऐसे में 'लोकप्रिय' फैसले लेना बहुत आसान हो जाता है. लेकिन मेरे लिए, सबसे ज़रूरी बात सही फैसला लेना है और यह सुनिश्चित करना है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर खिलाड़ियों को पूरा भरोसा और सुरक्षा महसूस हो."

भारतीय टीम के कोच ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "जैसा कि आपने अभी कहा, टीम में बहुत टैलेंट है। खिलाड़ियों ने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए वे निश्चित रूप से और अधिक मौके पाने के हकदार हैं. और इसी सोच के साथ हम इस सीरीज़ में आगे बढ़ रहे हैं."

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "इस ऐतिहासिक मैदान पर आना बहुत अच्छा मौका था. हम बल्लेबाजी करना चाहते थे और पहले बल्लेबाजी कर खुद को टेस्ट करना चाहते थे. ऑकलैंड में चीजें अलग थीं. वहां फिलिप्स ने जबरदस्त पारी खेली. इस मैच के लिए हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। वरुण और भुवनेश्वर वापस आए हैं.

बता दें कि भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है, टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती 3 मैच जीत ट्रॉफी पर अपने नाम कर ली थी. चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारत को 87 रन से हराया था. इस मैच में भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी, जबकि न्यूजीलैंड जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.

भारत की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.

यह भी पढ़ें | भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां T-20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला?

यह भी पढ़ें | India vs New Zealand 5th T20I LIVE Score: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, प्लेइंग XI में 2 बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Vaibhav Sooryavanshi, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com