भले ही ब्रेट ली (Brett Lee) ने क्रिकेट को अलविदा काफी समय पहले कह दिया है लेकिन अभी भी उनके द्वारा यॉर्कर गेंद फेंकने की भूख खत्म नहीं हुई है. इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है. दरअसल ब्रेट ली के भाई शेन ली ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ली अपने बेटे प्रेस्टन और बाकी परिवार के सदस्यों के फ्रंट यार्ड क्रिकेट खेल रहें हैं . वीडियो में ली अपने बेटे के खिलाफ गेंदबाजी करते हैं और अपने बेटे को परफेक्ट यॉर्कर पर बोल्ड कर डालते हैं. ब्रेट ली के बेटे को गेंद को डिफेंस करने का कोई भी मौका नहीं मिल पाता है. अपने पापा के द्वारा बोल्ड किए जाने के बाद प्रेस्टन काफी नाराज हो जाता है और अपना बल्ला फेंक देता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. फैन्स ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज के इस यॉर्कर को देखकर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि अपने करियर में ब्रेट ली ने 76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट लिए हैं. वनडे में ली के नाम 380 विकेट दर्ज है. ब्रेट ली वनडे में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ग्लेन मैकग्राथ के साथ जॉइन्ट रूप से नंबर वन पर बने हुए हैं.
भारत के खिलाफ 1999 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में पदार्पण करने वाले ली ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 2003 और 2007 में दो विश्व कप जीते. क्रिकेट से अलग होने के बाद ली ने कमेंटेटर के तौर पर अपना दूसरा करियर बनाया. दूसरी ओर, उनके भाई शेन ने 1995 और 2001 के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 55 वनडे मैच खेले.
IPL से जुड़ने को लेकर हरभजन सिंह ने NDTV से कही यह बात...'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं