- शिखर धवन ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
- अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा कहा हमें...
- ...क्योकिं जिसको जितनी जरूरत थी उतना ही पहचाना मुझे
भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket team) के 36 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. दरअसल भारतीय अनुभवी बल्लेबाज एक लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रयासरत है, लेकिन वह टीम में जगह बनाने में अबतक नाकामयाब रहे हैं. पहले पहल टेस्ट क्रिकेट में बल्ला खामोश होने की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा. वहीं मौजूदा समय में उनकी औशत स्ट्राइक रेट की वजह से सीमित ओवरों के प्रारूप में अन्य बल्लेबाजों को मौका दिया जा रहा है.
हाल यह है कि धवन पिछली बार ब्लू जर्सी में भारतीय टीम के लिए श्रीलंका दौरे पर शिरकत करते हुए नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की अगुवाई भी. भारतीय टीम में ही नहीं उनके निजी जीवन में भी उथल-पुथल मचा हुआ है. दरअसल हाल ही में भारतीय सलामी बल्लेबाज का तलाक (Divorce) हुआ है. धवन और आयशा मुखर्जी के तलाक के पीछे का कारण क्या रहा ये अबतक पता नहीं चल पाया है.
Year Ender 2021: टीम इंडिया के लिए इस साल इन 11 खिलाड़ियों ने किया T20I क्रिकेट में डेब्यू
इसके अलावा देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने भी आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है. जीवन में चल रही इस उठापटक के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में वह काफी इमोशन और तास के पत्तों के साथ नजर आ रहे हैं.
धवन ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'अच्छे ने अच्छा और बुरा ने बुरा कहा हमें. अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा कहा मुझे. क्योकिं जिसको जितनी जरूरत थी उतना ही पहचाना मुझे.'
शमी का टेस्ट क्रिकेट में जलवा, एक दो नहीं बल्कि कई खिलाड़ियों को इस मामले में दी मात
धवन के इस वीडियो को उनके चाहने वाले खुब पसंद कर रहे हैं. एक क्रिकेट प्रशंसक ने धवन के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आई लव यु सर. आप से बढ़कर इंडियन टीम में कोई ओपनर होई नहीं सकता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं