- सेंचुरियन टेस्ट में शमी ने चटकाए आठ विकेट
- टेस्ट क्रिकेट के तीन धुरंधरों को पछाड़ा
- टेस्ट क्रिकेट में शमी के नाम हुए कुल 203 विकेट
भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa national Cricket Team) के बीच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच सेंचुरियन (Centurion) स्थित सुपरस्पोर्ट्स पार्क क्रिकेट स्टेडियम (SuperSport Park Cricket Stadium) में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम के खिलाफ ऐतिहासक जीत हासिल की. मैच के दौरान लगभग सभी खिलाड़ी जबरदस्त लय में नजर आए. केएल राहुल जहां पहली पारी में टीम के लिए शतक जड़ने में कामयाब रहे. वहीं 31 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 प्लस विकेट लेने वाले 11वें खिलाड़ी बनें.
यही नहीं सुपरस्पोर्ट्स पार्क क्रिकेट स्टेडियम में कुल आठ विकेट चटकाते हुए शमी ने कई धुरंधरों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. शमी ने सेंचुरियन टेस्ट में कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल कीं. इन उपलब्धियों के बीच जो सबसे खास उपलब्धी रही वह थी कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में विश्व क्रिकेट के तीन धुरंधर खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. शमी ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में जिन तीन खिलाड़ियों को पछाड़ा है. उसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के 71 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जेए स्नो और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर एंडी रॉबर्ट्स का नाम शामिल है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
AUS vs ENG: सिडनी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ट्रेविस हेड पाए गए कोविड पॉजिटिव
थॉमसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1972 से 1985 के बीच 51 मैच खेलते हुए 90 पारियों में 28.00 की एवरेज से 200, स्नो ने इंग्लैंड के लिए 1965 से 1976 के बीच 49 मैच खेलते हुए 93 पारियों में 26.66 की एवरेज से 202 और एंडी रॉबर्ट्स ने वेस्टइंडीज के लिए 1974 से 1983 के बीच 47 मैच खेलते हुए 90 पारियों में 25.61 की एवरेज से 202 विकेट चटकाए हैं.
वहीं बात करें शमी के क्रिकेट करियर के बारे में तो वह टीम इंडिया के लिए सेंचुरियन टेस्ट के बाद 203 सफलता प्राप्त कर चूके हैं. इस दौरान वह 55 मैच की 104 पारियों में मैदान में उतरे हैं. शमी के नाम टेस्ट क्रिकेट में 11 बार चार और छह बार पांच विकेट लेने का कारनामा है.
अच्छा रहा भारत के लिए साल, टेस्ट में दो बड़े किले फतह
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं