विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

अभिनेत्री से मारपीट के मामले में क्लीनचिट मिलने के बाद बोले शेन वार्न- मैं सन्न था

पुलिस ने बताया कि 48 साल के दिग्गज स्पिनर वार्न से पूछताछ की गई लेकिन बाद में बिना कोई आरोप लगाए उन्हें छोड़ दिया गया.

Also Read in
अभिनेत्री से मारपीट के मामले में क्लीनचिट मिलने के बाद बोले शेन वार्न- मैं सन्न था
शेन वार्न ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न ने लंदन नाइटक्लब में वयस्क एंटरटेनमेंट अभिनेत्री से मारपीट के आरोपों में क्लीनचिट मिलने के बाद कहा कि वह मारपीट का आरोपी बनाए जाने से ‘सन्न’ थे. पुलिस ने बताया कि 48 साल के दिग्गज स्पिनर वार्न से पूछताछ की गई लेकिन बाद में बिना कोई आरोप लगाए उन्हें छोड़ दिया गया. वार्न ने बयान में कहा, 'आज मीडिया में आ रही इन खबरों को पढ़कर मैं स्तब्ध था जिसमें मारपीट के झूठे आरोप लगाए गए थे.' 

दिग्‍गज लेग स्पिनर शेन वार्न ने किया खुलासा, किस तरह फेंकी 'बॉल ऑफ द सेंचुरी'

उन्होंने कहा, 'मैंने पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया और अब उनके पास सीसीटीवी देखने और गवाहों से बात करने का मौका होगा.’ वार्न ने कहा, 'पुलिस ने मुझे पुष्टि की है कि मुझे आरोपों से मुक्त किया गया है और आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी.  यह मामला अब खत्म हो गया.’

इससे पहले अभिनेत्री और माडल वालेरी फोक्स ने शनिवार तड़के आंख में चोट की तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें लिखा था, ‘आपको अपने ऊपर गर्व है? महिला को मारा? घृणित आदमी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shane Warne
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com