आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में शेख रशीद और आयुष म्हात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरुआत की. इस जोड़ी ने मैदान पर कदम रखते ही एक अनोखे रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई. इन दोनों खिलाड़ियों की उम्र संयुक्त रूप से 38 साल और 131 दिन है और यह जोड़ी आईपीएल की दूसरी सबसे युवा जोड़ी बन गई हैं. इस लिस्ट में टॉप पर जायसवाल और वैभव की जोड़ी है. वैभव के आईपीएल डेब्यू के मैच में उनकी और जायसवाल की संयुक्त उम्र 37 साल और 135 दिन रही थी और यह जोड़ी आईपीएल में पारी की शुरुआत करने वाली सबसे युवा जोड़ी है.
इसके अलावा यह आईपीएल इतिहास की चौथी जोड़ी है, जिसमें दोनों खिलाड़ियों की उम्र 21 साल से नीचे है. बता दें, संजू और ऋषभ पंत की जोड़ी आईपीएल इतिहास की पहली जोड़ी थी, जहां दोनों सलामी बल्लेबाजों की उम्र 21 साल से कम थी. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर शुभमन गिल और टॉम बैंटन है. वहीं तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग की जोड़ी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसा रही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
हर्षल पटेल की तूफानी गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को 154 रन पर ढेर कर दिया. हर्षल (28 रन पर चार विकेट), कप्तान पैट कमिंस (21 रन पर दो विकेट) और जयदेव उनादकट (21 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सुपरकिंग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम 19.5 ओवर में पवेलियन लौट गई.
सुपरकिंग्स की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंद में चार छक्कों और एक चौके से सर्वाधिक 42 रन बनाए. युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 19 गेंद में छह चौकों से 30 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा दीपक हुड्डा (22) और रविंद्र जडेजा (21) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. कमिंस के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद सुपरकिंग्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने मैच की पहली ही गेंद पर शेख रशीद (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने मोहम्मद शमी (28 रन पर एक विकेट) की गेंद पर स्लिप में अभिषेक शर्मा को कैच थमा दिया.
युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे एक बार फिर लय में नजर आए. उन्होंने शमी पर चौके से खाता खोलने के बाद कमिंस पर भी दो चौके मारे. आयुष ने उनादकट का स्वागत भी लगातार दो चौकों के साथ किया. हर्षल ने सैम कुरेन (09) को अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराके सुपरकिंग्स को दूसरा झटका दिया. आयुष भी अगले ओवर में कमिंस की गेंद को सीधे इशान किशन के हाथों में खेल गए जिससे सुपरकिंग्स पावर प्ले में तीन विकेट पर 50 रन बनाए.
जीशान अंसारी की गेंद पर रविंद्र जडेजा भाग्यशाली रहे जब लॉन्ग ऑफ पर हर्षल ने उनका कैच टपका दिया. जडेजा ने जीशान पर छक्का जड़ा लेकिन अगले ओवर में कामिंदु मेंडिस की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 21 रन बनाए. शिवम दुबे और ब्रेविस ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. दुबे ने शमी पर लगातार दो चौके मारे जबकि सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू कर रहे ब्रेविस ने 12वें ओवर में मेंडिस पर तीन छक्कों के साथ टीम के रनों का शतक पूरा किया.
ब्रेविस ने अगले ओवर में हर्षल पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर मेंडिस को कैच दे बैठे. उन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के और एक चौका मारा. दुबे भी 12 रन बनाने के बाद उनादकट की गेंद पर अभिषेक द्वारा लपके गए. सुपरकिंग्स ने 15 ओवर में छह विकेट पर 127 रन बनाए.
हर्षल ने 17वें ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (06) को अभिषेक के हाथों कैच कराके सुपरकिंग्स को बड़ा झटका दिया जबकि कमिंस ने अगले ओवर में इंपेक्ट प्लेयर अंशुल कम्बोज ( 02) को विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराया. हर्षल ने नूर अहमद (02) को पवेलियन भेजा लेकिन हुड्डा ने उन पर छक्का जड़ने के बाद उनादकट पर चौके के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया लेकिन इसके बाद अभिषेक को कैच दे बैठे.
(भाषा से इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: RCB vs RR: "टीम को भारी पड़ रही..." संदीप शर्मा ने बताया राजस्थान रॉयल्स को खल रही इस खिलाड़ी की कमी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं