- कोरोना वायरस की चुनौती से जूझ रही दुनिया
- फाउंडेशन के जरिये लोगों की मदद कर रहे अफरीदी
- युवी, भज्जी ने उनके काम को सराहा है
Covid-19 pandemic: पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस (coronavirus outbreak) की चुनौती से जूझ रही है. मुश्किल से भरे इस दौर में खेल जगत भी अपनी ओर से हरसंभव मदद में जुटा है. क्रिकेट जगत भी इससे अछूता नहीं है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने कोविड-19 की इस चुनौती से जूझने के लिए न केवल आर्थिक मदद की है, बल्कि इस 'जंग' में लोगों को बचाने में जुटे वालेंटियर्स को सलाम किया है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बात करें तो शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) और अजहर अली जैसे कई प्लेयर्स ने इस मुहिम में बढ़.चढ़कर योगदान दिया है. 'बूम-बूम अफरीदी' के नाम से लोकप्रिय अफरीदी अपने फाउंडेशन (Shahid Afridi foundation) के जरिये लोगों की मदद कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस नेक काम के लिए अफरीदी को जमकर सराहा है और उनके काम के प्रति समर्थन जताया है. युवी और भज्जी की इस हौसला अफजाई से शाहिद अफरीदी अभिभूत हैं, उन्होंने इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों को धन्यवाद दिया है.
मैदान पर युवराज, हरभजन और अफरीदी को क्रिकेटप्रेमियों ने पूरी जूनन के साथ अपने-अपने मुल्क के लिए क्रिकेट खेलते हुए देखा होगा लेकिन नेक काम के लिए सराहना पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की ओर से किया गया ट्वीट भारतीय प्लेयर्स के साथ उनकी 'बांडिंग' को दिखाता है. अफरीदी ने अपने ट्वीट में युवराज और हरभजन को 'भाई' कहकर संबोधित किया है. उन्होंने लिखा- आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. युवराज आप और ब्रदर हरभजन सिंह समर्थन के आधारस्तंभ हैं.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Thank you for all you support-both yourself & my brother @harbhajan_singh are huge pillars of support; this bond we have shows love & peace transgresses borders when it comes to humanity especially. Best wishes to you with your noble endeavours with @YOUWECAN #DonateKaroNa https://t.co/IVhqywdl3q
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) March 31, 2020
गौरतलब है कि अफरीदी का फाउंडेशन पाकिस्तान के कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभाववित क्षेत्रों में लोगों को खाना, मेडिकल सामग्री और अन्य साजोसामान उपलब्ध करा रहा है. युवराज और हरभजन इससे पहले अफरीदी के फाउंडेशन की मदद करने की अपील भी लोगों से कर चुके हैं. गौरतलब है कि कोरोना वायरस दुनिया में तेजी से अपने पांव पसारता जा रहा है. इसके कारण करीब 40 हजार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और करीब आठ लाख लोग इसके संक्रमण से प्रभावित बताए गए हैं. चीन, इटली, ईरान जैसे देशों में जोर मारने के बाद अब अमेरिका जैसा देश भी इसकी चपेट में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं