विज्ञापन
This Article is From May 19, 2018

टी20 लीग से संन्‍यास लेने के मसले पर यह बोले हरफनमौला शाहिद अफरीदी...

घुटने की चोट से उबर रहे पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है.

टी20 लीग से संन्‍यास लेने के मसले पर यह बोले हरफनमौला शाहिद अफरीदी...
शाहिद अफरीदी अपने जोरदार बैटिंग और बॉलिंग के कारण फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं (फाइल फोटो)
  • कहा- प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट से संन्‍यास लेने का अभी इरादा नहीं
  • पीएसएल के दौरान चोटग्रस्‍त हुए थे अफरीदी
  • डॉक्‍टरों ने दी है दो-तीन हफ्ते आराम की सलाह
कराची: घुटने की चोट से उबर रहे पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है. अफरीदी ने दुबई में अपने चिकित्सक से मशविरा करने के बाद ट्वीट किया कि उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए दो से तीन हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है. गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी दुबई में पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की तरफ से खेलते हुए अभ्यास सत्र के दौरान चोटग्रस्‍त हो गए थे. इस वजह से वे टूर्नामेंट के प्लेऑफ मैचों में नहीं खेल पाए थे.

यह भी पढ़ें: अफरीदी का नया शिगूफा, 'जल्‍द ही IPL को पीछे छोड़ देगा पाकिस्‍तान सुपर लीग ' अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘दुबई में अपने चिकित्सक को दिखाने के लिये गया था. घुटना अभी पूरी तरह से सही नहीं हुआ है. मुझे अभी तीन-चार सप्ताह और चाहिए. उम्मीद है कि उसके बाद पूरी फिटनेस हासिल कर लूंगा. मेरे लिये दुआएं करते रहें.’

वीडियो: अफरीदी बोले, पाकिस्‍तान से ज्‍यादा प्‍यार भारत में मिला
पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक 38 साल के अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं लेकिन उन्होंने विश्व भर के टी20 लीग में खेलना जारी रखा है. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Afridi, T20 Cricket, Retirement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com