- पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
- शाहीन शाह अफरीदी ने ली शानदार कैच
- अपनी ही गेंदबाजी पर पकड़ा शानदार कैच
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत उल्लेखनीय अंदाज में की क्योंकि उन्होंने मुल्तान में पहले एकदिवसीय मैच में मेजबान टीम को सफलता दिलाने के लिए अपनी ही गेंदबाजी से शानदार रिफ्लेक्स कैच लिया. वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स का कैच सीधे उनके हाथों में गया इसके बाद अफरीदी का रिएक्शन देखने लायक था.
यह भी पढ़ें- KL Rahul और Kuldeep Yadav साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैच के समय गेंद शाहीन की बायीं कोहनी के पास फंस गई और वह उसे पकड़ने में सफल रहे. इस बात को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति थी कि क्या यह बम्प बॉल है, लेकिन शाहीन और पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षकों को भरोसा था कि गेंद बल्ले से टकराने के बाद सीधे पकड़ी गई थी. अपने साथी खिलाड़ी को उन्होंने कहा कि हां से क्लियर कैच है और बल्लेबाज आउट है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया है.
यह भी पढ़ें- मिताली राज के संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की आई बाढ़, ICC ने भी लिखा खास संदेश
मेयर्स वेस्टइंडीज की पारी के तीसरे ओवर में 8 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए. शाई होप और शामार ब्रूक्स ने इसके बाद कैरेबियाई टीम की पारी आगे लेकर गए और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की. ब्रूक्स को अंततः मोहम्मद नवाज ने 70 रन पर आउट कर दिया. आपको बता दें कि दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से पाकिस्तान के फैंस बहुत उम्मीद लगाए बैठे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं