विज्ञापन

बॉर्डर 2 की बंपर कमाई के साथ भी अपनी इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सनी देओल, फिर भी कहेंगे पाजी तुस्सी ग्रेट हो

बॉर्डर 2 ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन सनी देओल अपनी ही एक फिल्म से अब तक पीछे चल रहे हैं.

बॉर्डर 2 की बंपर कमाई के साथ भी अपनी इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सनी देओल, फिर भी कहेंगे पाजी तुस्सी ग्रेट हो
Border 2 Vs Gadar 2 Box Office Collection
Social Media
नई दिल्ली:

23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2' बड़े पर्दे पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं, लेकिन इतने दिन बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. कमाई के मामले में फिल्म ने अब तक कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन तमाम फिल्मों को पछाड़ने के बावजूद सनी पाजी अपनी ही एक फिल्म से अभी तक मात खा रहे हैं और वो फिल्म है साल 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2'.

जैसे 'बॉर्डर 2' पहली फिल्म ‘बॉर्डर' का सीक्वल है, उसी तरह ‘गदर 2' भी साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर' का सीक्वल थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी दिन तक कब्जा किया था. चलिए हम आपको बताते हैं फिल्हाल ‘बॉर्डर 2', ‘गदर 2' से कितनी पीछे चल रही है. गदर 2 ने इंडिया में ओवरऑल 525 करोड़ की कमाई की थी, अब देखना होगा बॉर्डर इस आंकड़े को तोड़ पाती है या नहीं.

क्या कहते हैं दोनों फिल्म के कमाई के आंकड़े

जिस तरह ‘बॉर्डर 2' को गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी को रिलीज किया उस तरह 2025 में ‘गदर' 2 को भी ठीक स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 11 अगस्त को रिलीज किया गया था. दोनों फिल्मों की कमाई की बात करें तो सैक्नलिक की रिपोर्ट के मुताबिक 19 दिन में ‘बॉर्डर 2' 314.59  करोड़ रुपए कमा चुकी है. जहां 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 224 करोड़ की कमाई की, वहीं 'गदर 2' ने पहले हफ्ते में 284 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 134.47 करोड़ की कमाई की थी, जबकि 'बॉर्डर 2' दूसरे हफ्ते में सिर्फ 70 करोड़ कमा पाई है.

अब 'बॉर्डर 2' अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है ऐसे में फिल्म का 19 दिन का टोटल देखा जाए तो फिल्म अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन 'गदर 2' ने अपने तीसरे हफ्ते के खत्म होने तक 481 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे. अब देखने होगा कि कि क्या सनी पाजी अपनी इस सुपरहिट फिल्म को पीछे छोड़ पाएंगे?

कितनी है वर्ल्डवाइड कमाई

फिल्म के वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 458.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ओवरसीज में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना, एयर फोर्स और नेवी की बहादुरी दिखाई गई है. यह 1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर की स्टैंडअलोन सीक्वल है, जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com