विज्ञापन

स्मृति मंधाना नहीं, दुनिया अब शेफाली वर्मा को रखेगी याद, लगाए इतने छक्के कि बना दिया रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा भारतीय महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. खास मामले में उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा है.

स्मृति मंधाना नहीं, दुनिया अब शेफाली वर्मा को रखेगी याद, लगाए इतने छक्के कि बना दिया रिकॉर्ड
शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. वह भारतीय महिला टीम की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि स्मृति मंधाना के नाम दर्ज थी. मगर निशिन में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ नौ छक्के उड़ाते हुए शेफाली ने मंधाना को पछाड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने कुल 104 छक्के लगाए हैं, जबकि मंधाना के बल्ले से 100 छक्के निकले हैं. तीसरे स्थान पर मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर काबिज हैं. उनके बल्ले से 92 प्लस छक्के आए हैं. 

भारत की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप 10 बल्लेबाज 

104 छक्के - शेफाली वर्मा 
100 छक्के - स्मृति मंधाना
92+ छक्के - हरमनप्रीत कौर
49 छक्के - ऋचा घोष 
28 छक्के - जेमिमा रोड्रिगेज
11+ छक्के - वी कृष्णमूर्ति
11+ छक्के - मिताली राज
10+ छक्के - झूलन गोस्वामी
नौ छक्के - दीप्ति शर्मा
आठ छक्के - दयालन हेमलता

बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ खूब चला शेफाली का बल्ला 

बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ निशिन में बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा का बल्ला खूब चला. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 49 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 204.08 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाने में कामयाब रहीं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके और नौ खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

शेफाली वर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

शेफाली वर्मा ने खबर लिखे जाने तक भारतीय महिला टीम की तरफ से कुल 118 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 117 पारियों में 3281 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और 21 अर्धशतक शामिल है. 104 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई नाबाद सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- 'शेफाली एक्सप्रेस' फुल स्पीड में, 210 की स्ट्राइक रेट से उड़ाए होश, 24 गेंदों में फिफ्टी, अब शतक की बारी! 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Shafali Verma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com