विज्ञापन

'शेफाली एक्सप्रेस' फुल स्पीड में, 210 की स्ट्राइक रेट से उड़ाए होश, 24 गेंदों में फिफ्टी, अब शतक की बारी!

शेफाली वर्मा ने निशिन में बांग्लादेश महिला क्रिकेट के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में फिफ्टी जमाई है.

'शेफाली एक्सप्रेस' फुल स्पीड में, 210 की स्ट्राइक रेट से उड़ाए होश, 24 गेंदों में फिफ्टी, अब शतक की बारी!
शेफाली वर्मा

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने निशिन में धमाका कर दिया है. उन्होंने यहां महज 24 गेंदों में फिफ्टी जमाते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. मौजूदा समय में वह 37 गेंद में 210.81 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके और सात छक्के खूबसूरत छक्के देखने को मिले हैं. शेफाली ऐसी ही बल्लेबाजी करती रहीं तो आज वह अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक पूरा कर लेगीं. फिलहाल वह विशेष उपलब्धि से 22 रन पीछे हैं. कैप्टन हरमनप्रीत कौर 30 गेंद में 36 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रही हैं. 

अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाईं स्मृति मंधाना 

पारी का आगाज करते हुए स्मृति मंधाना भी अच्छे लय में नजर आ रही थीं. मगर अच्छी शुरूआत को वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाईं. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 19 गेंदों का सामना किया. इस बीच 194.73 की स्ट्राइक रेट से वह 37 रन बनाने में कामयाब रहीं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के देखने को मिले. 

जी कमालिनी ने किया निराश

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आईं जी कमालिनी का बल्ला कुछ खास नहीं चला. टीम के लिए उन्होंने कुल 10 गेंदो का सामना किया. इस बीच वह 30.00 की स्ट्राइक रेट से केवल तीन रन ही बना पाईं. 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मांधना, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़. 

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुयैरिया फिरदौस, सोभाना मोस्टारी, निगार सुल्ताना ज्योति (कप्तान और विकेटकीपर), शोरना अख्तर, शारमिन अख्तर, संजिदा अख्तर सुप्ता, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और सुल्ताना खातून. 

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में भारत की दहाड़, टॉस जीतकर हरमन ने बिछाया जीत का जाल, प्लेइंग इलेवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Shafali Verma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com