विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2021

BBL में सिडनी के खिलाड़ी ने पकड़ा अबतक का सबसे हैरान कर देना वाला कैच, लोगों का यकीन कर पाना हुआ मुश्किल, देखें Video

सिडनी सिक्सर्स के खिलाड़ी बेन द्वाराहुसि (Ben Dwarshuis) ने लंबी छलांग लगाते हुए पकड़ा हैरान कर देने वाला कैच. आप भी देखें

BBL में सिडनी के खिलाड़ी ने पकड़ा अबतक का सबसे हैरान कर देना वाला कैच, लोगों का यकीन कर पाना हुआ मुश्किल, देखें Video
  • सिडनी सिक्सर्स ने ब्रिस्बेन हीट को दो विकेट से हराया
  • बेन द्वाराहुसि ने सभी क्षेत्रों में किया बेहतरीन प्रदर्शन
  • क्रिस लिन को नहीं मिला नसीब का साथ
सिडनी:

बिग बैश लीग (Big Bash League) का 25वां मुकाबला बीते बुधवार को सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) और ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) के बीच सिडनी (Sydney) स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला गया. इस लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स की टीम को दो विकेट से जीत मिली. मैच के दौरान एक ऐसा भी पल देखा जब सभी क्रिकेटप्रेमियों की धड़कने थम सी गईं. दरअसल ब्रिस्बेन के लिए पारी की शुरुआत जिमी पियर्सन और क्रिस लिन करने आए. टीम के 31 वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज लिन जिस तरह से आउट हुए उसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए.

ब्रिस्बेन के सलामी बल्लेबाज ने सिडनी सिक्सर्स के लिए गेंदबाजी करने आए 29 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज सीन एबॉट (Sean Abbott) की एक पटकी हुई गेंद पर ऑफसाइड पर जोरदार शॉट लगाने का प्रयास किया. इस दौरान गेंद और बल्ले के बीच सही तरीके से संपर्क भी हुआ. लेकिन 30 गज के अंदर क्षेत्ररक्षण कर रहे बेन द्वाराहुसि (Ben Dwarshuis) ने एक लंबी छलांग हुए कैच लपकर सबको हैरान कर दिया. 

विदेशी जमीं पर बुमराह का डंका, यह कारनामा करने वाले बनें पहले भारतीय गेंदबाज

बेन द्वाराहुसि की इस अविश्वसनीय कैच की चारो तरफ जमकर सराहना हो रही है. उन्होंने कल के मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया. उन्होंने टीम के लिए पहले गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट चटकाए. इसके पश्चात् जब उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो उन्होंने निचले क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में तीन चौके की मदद से 23 रन की नाबाद महत्वपूर्ण पारी खेली. 

हिमाचल ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी

. ​

लेखक के बारे में
img
Rakesh Kumar Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brisbane Heat, Sean Anthony Abbott, Benjamin James Dwarshuis, Christopher Austin Lynn, Sydney Cricket Ground (SCG) Sydney, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com