विज्ञापन

VIDEO: सरफराज खान ने नमन धीर का 'चमत्कारिक' कैच लेकर मचाई खलबली, देखकर हैरत में सुनील गावस्कर

CSK vs MI, Sarfaraz Khan catch Viral, Sunil Gavaskar reaction viral: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सरफराज ने नमन धीर  का एक करिश्माई कैच लपका जिसके देखकर हर कोई हैरान है,

VIDEO: सरफराज खान ने नमन धीर का 'चमत्कारिक' कैच लेकर मचाई खलबली, देखकर हैरत में सुनील गावस्कर
CSK vs MI, Sarfaraz Khan catch video viral: सरफराज खान का जलवा

Sarfaraz Khan takes a superb diving catch: एक समय सरफराज खान की फिटनेस को लेकर काफी सवाल उठे थे. सभी ने मान लिया था कि सरफराज अपनी फिटनेस की वजह से अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे. लेकिन अब आजके सरफऱाज खान की फिटनेस ऐसी है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. सरफराज ने अपनी फिटनेस पर वर्क किया और आज एक बेहतरीन फील्डर बनकर  सामने आए हैं. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सरफराज ने नमन धीर  का एक करिश्माई कैच लपका जिसके देखकर हर कोई हैरान है, इस कैच को देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि अब सरफराज क्रिकेट के मैदान पर सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं. 

सरफराज का कमाल का कैच, गावस्कर ने की तारीफ

नमन धीर 57 रन बनाकर आउट हुए, जेमी ओवरटन की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज ने पीछे हटकर कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन बैटर गेंद को अच्छी तरह से टाइम नहीं कर पाया, गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और कवर पर गई, जहां, सरफराज ने हवा में  उड़ते हुए एक  चमत्कारिक कैच लपका.  वो पूरी तरह से हवा में थे और कैच लपक  लिया. इस कैच को देखकर कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर भी तारीफ करते नजर आए. गावस्कर ने इस कैच को कमाल का कैच करार दिया. 


इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए, मुंबई की ओर से नमन धीर ने 57 रन की पारी खेली, इसके अलावा रियान रिकेल्टन ने 37 रन बनाए, मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव 21 और तिलक वर्मा केवल 5 रन ही बना सके, इसके अलावा सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद खेलकर केवल 18 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल रहे. सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लिए. 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

ये भी पढ़ें-  Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com