Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के उम्दा खेल से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. मौजूदा समय में वह ब्लू टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. टीम की जीत में लगातार उनका योगदान अहम साबित हो रहा है. मगर अब वह समय आ गया है जब उनके विकल्प के बारे में चर्चा होने लगी है. दरअसल, इसके पीछे की मुख्य वजह उनकी बढ़ती उम्र है. मौजूदा समय में वह 38 साल और 18 दिन के हैं. अगर उनकी फिटनेस साथ देती है तो वह ज्यादा से ज्यादा से एक दो साल और खेल सकते हैं. ऐसे में समय रहते चयनकर्ता उनके विकल्प के तलाश में जुट गए हैं.
मौजूदा समय में एक अनुभवी क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट में जमकर कहर बरपा रहा है. यह कोई और नहीं ऑफ स्पिनर सारांश जैन हैं. जैन मौजूदा समय में ईरानी ट्रॉफी के तहत रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए जलवा बिखेर रहे हैं. जहां उन्होंने अपनी दमदार गेंदबाजी से सबको दीवाना बना दिया है. मुंबई के खिलाफ पहली पारी में 1 विकेट चटकाने वाले जैन का जलवा दूसरी पारी में देखने को मिला है. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 18 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 3.72 की इकोनॉमी से 67 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटका डाले हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मैच के दौरान उनके शिकार पृथ्वी शॉ के साथ-साथ आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर और शम्स मुलानी बने. मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले जैन ने हाल ही में संपन्न हुए दलीप ट्रॉफी के दौरान 100 विकेट के आंकड़े को भी छुआ है.
सारांश जैन का घरेलू क्रिकेट करियर
बात करें जैन के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक कुल 34 फर्स्ट क्लास, 35 लिस्ट ए और 20 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 60 पारियों में 26.49 की औसत से 103, लिस्ट ए के 33 पारियों में 40.20 की औसत से 29 और टी20 की 17 पारियों में 19.11 की औसत से 18 सफलता हाथ लगी है.
वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने फर्स्ट क्लास के 54 पारियों में 27.70 की औसत से 1302, लिस्ट ए के 27 पारियों में 19.25 की औसत से 462 और टी20 की 8 पारियों में 6.16 की औसत से 37 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट में पसरा मातम, फ्लैट में मृत मिलीं पूर्व क्रिकेटर की मां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं