अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में संजू सैमसन ने 22 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, काफी समय से संजू के फॉर्म को लेकर बातें हो रही थी, लेकिन आखिरकार दूसरे मैच में संजू ने केनल 20 गेंद पर अर्धशतक जमाया और 22 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए. संजू की इस पारी ने बेंच पर बैठे वैभव सूर्यवंशी के लिए मुश्किलें जरूर बढ़ा दी है. दरअसल, दोनों के बीच प्लेइंग 11 में जगह बनाने को लेकर रेस हो रही है. लेकिन दूसरे मैच में संजू ने जिस तरह की पारी खेली, उसने इस रेस को अभी थोड़े समय के लिए विराम लगा दिया है.
वहीं, संजू की पारी को देखकर सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है और माना है कि अगर वैभव का खेलने का अंदाज ऐसे ही रहा तो वह हर मैच में 40 से 50 रन बना सकते हैं. संजू सैमसन को लेकर सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, "कभी-कभी आपको निरंतरता की जरूरत होती है और क्योंकि 20 ओवर के गेम में ओपनर्स को ज़्यादातर स्ट्राइक मिलती है, इसलिए उनके पास स्कोर करने के सबसे ज़्यादा मौके होते हैं. कभी-कभी, जैसे आज हुआ, संजू सैमसन ने पहले खुद को सेट किया और बाद में ज़ोरदार शॉट लगाने शुरू किए. अगर वह ऐसा करते रहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि वह कभी फेल होंगे. वह हर बार 50 और 60 रन बनाते रहेंगे."
वैभव के साथ मुकाबले को लेकर क्या बोले संजू सैमसन
सीरीज के पहले टी20 में 8 गेंदों पर 10 रन बनाने वाले सैमसन ने इस मुकाबले में 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 57 रन की बेहतरीन पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी के लिए सैमसन ने कहा, "आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं जो आईपीएल 700-800 रन बनाकर आया है. मेरा टूर्नामेंट उससे पहले था. उसके बाद, उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। उसे किसी न किसी तरह से आना ही था. मैंने 2-3 गेम में अच्छा परफॉर्म नहीं किया, और वह फॉर्म में था, और हम उस सीरीज में गेम जीतना चाहते थे. नेतृत्व के नजरिए से मैं यह समझता हूं. मैं खुद भी आईपीएल में बतौर कप्तान ऐसी स्थिति में रहा हूं"
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- साल 2026 में नीरज चोपड़ा के बाद 80m पार करने वाले भारत के 8 जैवलिन थ्रोअर, 'तेज गेंदबाज' ने मारी टॉप 5 में एंट्री
ये भी पढ़ें- 'नाकाम हुआ तो आलोचना होगी, फिर भी जोखिम लेता हूं' , संजू सैमसन ने जीता दिल, टीम से अंदर-बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं