यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर में लगातार 3 गेंदों पर हैट्रिक छक्का लगाकर गेंदबाजों के भीतर खलबली मचा दी, वैभव का बल्ला यहीं नहीं रुका उसके बाद भी तूफानी अंदाज में प्रहार जारी रहा और उन्होंने मात्र 16 गेंदों में कुल 8 छक्के की मदद से तूफानी अर्धशतक लगा डाला.
Vaibhav Sooryavanshi Airlines takes off in the very first over, with three back-to-back sixes! ✈️ Watch India A vs UAE in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvUAE https://t.co/ZhiCB3eDqa
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 24, 2026
इससे पहले एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में बुधवार को यूएई ने भारत-ए के खिलाफ जीत के लिए 250 रन का टारगेट रखा है. यूएई को इस चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में हरप्रीत सिंह भाटिया का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 144 गेंदों में 130 रन की पारी खेली. यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएई की टीम को महज 2 के स्कोर पर आर्यांश शर्मा (2) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद भारतीय मूल के हरप्रीत सिंह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. हरप्रीत, सलामी बल्लेबाज अंश टंडन (8) के साथ दूसरे विकेट के लिए 18 रन जुटा सके.
यूएई को महज 20 के स्कोर तक दो झटके लग गए थे, जिसके बाद हरप्रीत ने मोर्चा संभाला. उन्होंने मोहम्मद शाहदाद के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचा दिया. शाहदाद 46 गेंदों में 2 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हरप्रीत ने एथन डिसूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचा दिया.
टीम ने 151 के स्कोर पर डिसूजा (25) का विकेट गंवाया. इसके बाद 154 के स्कोर तक आफताब आलम (2) भी पवेलियन लौट गए. इस टीम ने 154 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद हरप्रीत ने कप्तान बेसिल हमीद के साथ छठे विकेट के लिए 63 गेंदों में 66 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा करवाया. हरप्रीत 144 गेंदों में 4 छक्कों और 12 चौकों के साथ 130 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेसिल हमीद 36 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारतीय खेमे से अरशद ने 10 ओवरों में 43 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद को 1-1 विकेट हाथ लगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं