विज्ञापन
This Article is From May 13, 2021

संजू सैमसन बतौर कप्तान बेहतर हो रहे हैं, जोस बटलर ने की तारीफ

बटलर ने वर्चुअल मीडिया सत्र में कहा, ‘यह उसके लिये बहुत अच्छा अनुभव था और मुझे लगता है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ वह इस भूमिका को बेहतर तरीके से निभाने लग गया था. सैमसन की अगुवाई में रॉयल्स ने सात में से तीन मैचों में जीत दर्ज है. आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के कुछ मामले पाये जाने के बाद स्थगित कर दिया गया था.

संजू सैमसन बतौर कप्तान बेहतर हो रहे हैं, जोस बटलर ने की  तारीफ
संजू सैमसन ने आखिरी कुछ मैचों में राजस्थान के लिए ठीक-ठाक रन बनाए.
नई दिल्ली:

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की कप्तानी करना संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिये बहुत अच्छा अनुभव रहा और टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ वह अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभा रहा था. संजू ने 2020 सत्र में अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाये थे. उन्हें जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की जगह राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया था.

वही शख्स बना महिला टीम का कोच, जिसे मिताली राज विवाद के चलते किया था बाहर

बटलर ने वर्चुअल मीडिया सत्र में कहा, ‘यह उसके लिये बहुत अच्छा अनुभव था और मुझे लगता है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ वह इस भूमिका को बेहतर तरीके से निभाने लग गया था. सैमसन की अगुवाई में रॉयल्स ने सात में से तीन मैचों में जीत दर्ज है. आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के कुछ मामले पाये जाने के बाद स्थगित कर दिया गया था.

बेन स्टोक्स ने फैंस को दी जानकारी कब लौटेंगे क्रिकेट मैदान पर

बटलर ने कहा, ‘‘मैंने वास्तव में संजू की अगुवाई में खेलने का लुत्फ उठाया. मुझे नहीं लगता कि इससे एक व्यक्ति के तौर पर उसमें कुछ बदलाव आया है. वह सहज होकर खेलने वाला खिलाड़ी है और टीम से भी ऐसा ही चाहता है.' वहीं, रॉयल्स के निदेशक कुमार संगकारा ने ऑलराउंडर रियान पराग की प्रशंसा की जिन्हें भविष्य का भारतीय खिलाड़ी माना जा रहा है.

सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

संगकारा ने कहा, ‘‘हमारे लिये रेयान पराग बेहद विशेष खिलाड़ी है. मुझे लगता है कि वह केवल रॉयल्स ही नहीं बल्कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दे सकता है. वह विशिष्ट प्रतिभा का धनी है जिसे अच्छी तरह से संवारने की जरूरत है.' श्रीलंका के इस दिग्गज ने कहा कि वह तेज गेंदबाज चेतन सकारिया, विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल से भी प्रभावित दिखे. संगकारा ने कहा, ‘चेतन सकारिया का रवैया, दबाव से निबटने की क्षमता और कौशल बेजोड़ है. हमारे पास अनुज और यश भी हैं और मैं इन तीनों से काफी प्रभावित हूं.'

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Charles Buttler, Sanju Viswanath Samson, Board Of Control For Cricket In India, Indian Premier League 2021, Cricket, Rajasthan Royals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com