विज्ञापन
This Article is From May 13, 2021

बेन स्टोक्स ने फैंस को दी जानकारी कब लौटेंगे क्रिकेट मैदान पर

स्टोक्स (Ben Stokes) ने कहा कि चोट लगने के बाद वह शुरू में काफी दुखी थे लेकिन बाद में उन्होंने आपरेशन कराने का फैसला लिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कब मैदान पर लौट सकूंगा लेकिन लगता है कि नौ सप्ताह और लग जायेंगे

बेन स्टोक्स ने फैंस को दी जानकारी कब लौटेंगे क्रिकेट मैदान पर
राजस्थान रॉयल्स को बेन स्टोक्स की काफी कमी खली
लंदन:

इंग्लैंड के स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने संकेत दिया है कि निलंबित आईपीएल (IPL 2021) के बाकी मैच अगर होते हैं तो फिट होने पर भी वह नहीं खेल सकेंगे. स्टोक्स को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिये पहला मैच खेलते समय ऊंगली में फ्रैक्चर हुआ था. इसके बाद वह बाकी मैच नहीं खेल सके थे. और राजस्थान को बाकी मैचों में उनकी खासी कमी खली.

मोहम्मद नबी के बेटे ने मचाया धमाल, घरेलू मैच में जमाए 7 छक्के, बना डाले 30 गेंदों में 71 रन

आईपीएल बायो बबल में कोरोना संक्रमण आने के बाद से लीग अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने कहा है कि लीग बहाल होने पर उनके शीर्ष क्रिकेटर नहीं खेल सकेंगे. स्टोक्स ने ‘डेली मिरर' के लिये अपने कॉलम में लिखा, ‘हमें नहीं पता कि टूर्नामेंट फिर शुरू होगा या नहीं लेकिन जैसा कि ईसीबी ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिये खेलना मुश्किल होगा.'

जिम्बाब्वे को टेस्ट में हराने के बाद पाकिस्तानी टीम ने किया ऐसा नेक काम, जीत लिया फैन्स का दिल- Video

उन्होंने यकीन जताया कि वह अगले सत्र में खेल सकेंगे. स्टोक्स ने कहा कि चोट लगने के बाद वह शुरू में काफी दुखी थे लेकिन बाद में उन्होंने आपरेशन कराने का फैसला लिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कब मैदान पर लौट सकूंगा लेकिन लगता है कि नौ सप्ताह और लग जायेंगे.' उन्होंने कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स से विदा लेना मुश्किल था क्योंकि मैं इतनी जल्दी विदाई नहीं चाहता था. लेकिन उसके बाद लीग ही स्थगित हो गई और अब वापिस आ गए. भारत इस कठिन समय से निपटने की कोशिश में जुटा है.'

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. ​

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benjamin Andrew Stokes, Indian Premier League 2021, Rajasthan Royals, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com