Sanju Samson dropped : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है. तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान होंगे. वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन वहां उन्हें मौका नहीं मिल सका. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. आखिरकार, दूसरे मुकाबले में वैभव को मौका दिया गया, जिसके साथ 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए थे. हालांकि, अपने डेब्यू मैच में वैभव 14 रन ही बना सके थे. विकेटकीपिंग का जिम्मा ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को सौंपा गया है.
संजू सैमसन के टीम से बाहर होने से नाराज सोशल मीडिया
संजू सैमसन इस सीरीज से बाहर हैं. संजू सैमसन के टीम से बाहर होने से फैन्स और पूर्व दिग्गज नाराज हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स बवाल मचा रहे हैं. फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों संजू को टीम से बाहर किया गया है.
🚨 One knock against Pakistan and Tilak Varma has a lifetime subscription in Squad.
— A N U J (@Hello_anuj) July 6, 2026
Meanwhile, Sanju Samson actively wins India a World Cup and gets treated like an outsider. The Mumbai lobby bias isn't even subtle anymore.
Disgusting management. 🖐️❌ pic.twitter.com/LjVWp2Pf9P
Sometimes I wish Sanju Samson had been born in New Zealand, England and Australia instead of India. No player deserves this kind of treatment.💔 pic.twitter.com/SCi7l7WDqH
— David (@Rjaddu34486) July 6, 2026
- Dropped Sanju Samson ❌
— VIKAS (@Vikas662005) July 6, 2026
- No Kuldeep Yadav ❌
- No Rajat Patidar ❌
- No Krunal Pandya ❌
- No Bhuvneshwar Kumar ❌
Dropped Sanju Samson from Zim T20 series 🤯 Shocking !! pic.twitter.com/MyLhOMmz0b
Sanju Samson, the Man of the Series in T20 World Cup 2026, has been dropped from the side for the Zimbabwe tourpic.twitter.com/7q1Hqd60nx
— Brutal Truth (@sarkarstix) July 6, 2026
I just know that for Sanju Samson even after winning the World Cup as POTT, every match will continue to be a “Do or die” game for him
— Sanju Samson Fans Page (@SanjuSamsonFP) July 6, 2026
And just after 3 failures he's not only dropped, he's completely discarded from the T20 squad
These ungrateful cũńt̤s deserves hell😤 https://t.co/wV7cgySdSg
Biggest mistake of Sanju Samson was to win the World cup for India single handedly. pic.twitter.com/wUB3cUMCvS
— ` (@Itz_Bl3ze) July 6, 2026
क्या खराब फॉर्म के कारण टीम से हुए बाहर या दिया गया रेस्ट
टी-20 वर्ल्ड कप के हीरे संजू सैमसन का टीम से बाहर होना फैन्स को चौंका रहा है. दरअसल, संजू का हालिया परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा था. जिसके कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर कर दिया गया था और वैभव को टीम में शामिल किया गया.
आयरलैंड दौरे पर दो मैचों में संजू ने 5 रन और दूसरे मैच में 0 रन बनाए थे, इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में संजू सिर्फ 1 रन बना पाए थे, उनके इस खराब फॉर्म को देखते हुए ही वैभव की टीम में एंट्री कराई गई. दूसरी ओर अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में अब यही बात सामने आ रही है कि क्या संजू के लिए अब टीम में वापस आना मुश्किल होगा.
अब फिर से हो रहा संजय मांजरेकर का पोस्ट वायरल
दूसरी ओर जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में संजू को इलेवन में शामिल नहीं किया गया तो पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और लिखा था कि क्या टीम मैनेजमेंट संजू का मजाक उड़ा रहा है. संजय मंजरेकर ने X पर लिखा, "वैभव को भारतीय जर्सी में देखकर खुशी हुई, लेकिन संजू का क्या? क्या आप उसका मजाक उड़ा रहे हैं या उसे टीम से बाहर कर रहे हैं? मुझे लगता है कि वह चोटिल है. उम्मीद है कि यह चोट का मामला ही हो, वरना यह इतिहास का सबसे अजीब टीम सिलेक्शन होगा. अगर वैभव को टीम में शामिल करना ही था, तो संजू नंबर तीन पर बैटिंग कर सकता था."
Great to see Vaibhav in India colours. But what about Samson! Dropped?? Are you kidding me!
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) July 5, 2026
No, I guess, injured. Let's hope it's injury. Or it's the most bizarre selection.
Could have easily batted at 3 if you wanted to get Vaibhav in.
भारतीय टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन , शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरूण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह
ये भी पढ़ें- ब्राजील को नॉकआउट करने वाले नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड हैं भारतीय खाने के दीवाने
ये भी पढ़ें- नॉर्वे ने रचा इतिहास, 88 सालों में पहली बार किया ऐसा, पांच बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं