विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2021

IND vs ENG: पहले टेस्ट में खराब बल्लेबाजी पर संजय मांजेरकर ने कसा तंज, मेरी दिक्कत बल्लेबाज रहाणे से..'

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) बुरी तरह फ्लॉप रहे, पहली और दूसरी पारी में अहम समय में वो आउट हुए. खासकर दूसरी पारी में रहाणे बिना रन बनाए आउट हुए.

IND vs ENG: पहले टेस्ट में खराब बल्लेबाजी पर संजय मांजेरकर ने कसा तंज, मेरी दिक्कत बल्लेबाज रहाणे से..'
IND vs ENG: रहाणे की खराब बल्लेबाजी पर संजय मांजेरकर ने कसा तंज, ऐसे उड़ाया मजाक

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) बुरी तरह फ्लॉप रहे, पहली और दूसरी पारी में अहम समय में वो आउट हुए. खासकर दूसरी पारी में रहाणे बिना रन बनाए आउट हुए. जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हुआ. रहाणे के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने ट्वीट किया और उनपर तंज कसा. मांजरेकर के द्वारा किया गया ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. संजय मांजरेकर ने अपने ट्वीट में रहाणे की कप्तानी और बतौर बल्लेबाज कोलेकर कमेंट किए हैं.

दुनिया का इकलौता बल्लेबाज जिसने करियर के 100वें टेस्ट की दोनों पारियों में ठोका शतक

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ' मेरी दिक्कत कप्तान रहाणे से है बल्लेबाज रहाणे. मेलबर्न में सेंचुरी के बाद रहाणे के स्कोर रहे हैं 27*, 22, 4,  37, 24, 1 और 0, सेंचुरी के बाद क्लास खिलाड़ी अपनी फॉर्म को आगे ले जाते हैं और टीम के आउट ऑफ फॉर्म वाले खिलाड़ियों का भार उठाते हैं.' मांजरेकर के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा काफी हो रही है. 

बता दें कि पहली पारी में रहाणे केवल 1 रन बनाकर आउट हुए थे. ऐसे में जब दूसरी पारी में वो बल्लेबाजी करने आए तो उम्मीद थी कोहली के साथ मिलकर टेस्ट मैच को बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे,. लेकिन एंडरसन की घातक रिवर्स स्विंग पर दिग्गज बल्लेबाज गच्चा खा गया और 0 रन पर बोल्ड हो गया. बता दें कि रहाणे ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक सीरीज जीत में भारतीय टीम के कप्तान थे. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बतौर उपकप्तान खेलने वाले रहाणे ने हैरान किया और बेदह ही खराब बल्लेबाजी की.

हालांकि कप्तान कोहली (Virat KOhli) ने रहाणे को सपोर्ट किया. मैच के बाद कोहली ने कहा कि, भले ही रहाणे पहले टेस्ट में आउट हुए लेकिन वो और पुजारा हमारे लिए टेस्ट में अहम बल्लेबाज हैं. पहले टेस्ट की पहली पारी में रहाणे का रूट ने शानदार कैच लपका था. अगर वह कैच उस तरह से नहीं लिया जाता तो चौका होता. अभी सिर्फ 2 ही पारी हुई है. वो हमारे साथ बने रहेंगे. अगर आप चाहते हैं कि मैं कुछ गलत बोलूं तो ऐसा नहीं होगा.  एमसीजी टेस्ट में उन्होंने सेंचुरी लगाई थी और टीम को जीत दिलाई थी.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Manjrekar, Ajinkya Madhukar Rahane, Virat Kohli, India Vs England 02/05/2021 Inen02052021199339, India Vs England 2020-21, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com